वित्त मंत्री ने पेश किया आम बजट, हिंदी में PDF को ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली। Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने इस बजट को मुख्य रूप से हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रखा है। अपने भाषण की शुरुआत में वित्तमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के बाद सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है, लेकिन यह आम बजट मुख्य रूप से छह प्रमुख स्तंभ पर आधारित होगा। बता दें कि पहली बार देश का पेपरलेस बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री ने एक टैब के जरिए अपना तीसरा आम बजट संसद में आज पेश किया है।

वित्त मंत्री ने अपने बजट में कई बड़े ऐलान किए। सरकार की ओर से नई एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस को 2 फरवरी से लागू करने का ऐलान किया गया है, साथ ही क्रूट बाम ऑयल पर 17.5 फीसदी, क्रूड सोयाबीन, सनफ्लावर पर 20 फीसदी टैक्स लागने की बात कही है। पेट्रोल पर 2.5 रुप और डीजल पर चार रुपए एग्री इन्फ्रा सेस लगाने का प्रस्ताव भी सरकार ने इस बजट में रखा है। वित्त मंत्री ने 75 वर्ष से अधिक आयु वालों को आयकर रिटर्न भरने से छूट दी है, बशर्ते उनकी आय सिर्फ पेंशन हो। आम नागरिकों के लिए आयकर स्लैब में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
मौजूदा वित्त विर्ष में राजकोषीय़ घाटा 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अगले वित्त वर्ष में यह 6.8 फीसदी रहेगा, ऐसा अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री ने एग्री क्रेडिट लक्ष्य को भी बढ़ाने का ऐलान किया है, इसमे अब कुल 16.5 लाख करोड़ रुपए तक कर दिया गया है। शहरी इलाकों में यातायात की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार ने 18000 करोड़ रुपए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए आवंटित किए हैं, जबकि दिसंबर 2021 तक ब्रॉड गेज रेलवे की लाइनों के विद्युतीकरण का भी ऐलान किया गया है।
यहां पढे़ं हिंदी में वित्त मंत्री का बजट
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'
Download











Click it and Unblock the Notifications