BUDGET 2019: किसानों के लिए ऐलान पर बोले पीयूष गोयल- बड़े खानदान के लोग उनका दर्द नहीं समझते
नई दिल्ली। चुनावी साल में आखिरी बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए। अरुण जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। पीयूष गोयल ने किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए देने का ऐलान किया, उन्होंने मजदूरों के लिए भी कई घोषणाएं कीं। लोकसभा में बजट पेश करने के बाद पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता कर इसको लेकर तमाम बातें बताई।

पीयूष गोयल ने कहा कि बड़े खानदान के लोग किसानों की पीड़ा को नहीं समझते हैं। एसी कमरे में बैठने वाले किसानों का दर्द नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो योजना शुरू की गई है उसका बड़े पैमाने पर किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को बिजली बिल जैसी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए ये रकम काम आएगी। विकास समाज के हर नागरिक तक पहुंचे, समाज के हर वर्ग को विकास से जोड़ना और उसका लाभ पहुंचाना, इस बजट ने यह काम किया है।
उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को मद्देनजर रखते हुए 6,000 रु प्रतिवर्ष हर उस किसान परिवार को मिलना, जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम है, यह एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। असंगठित क्षेत्र का लेबर जब 60 वर्ष की आयु पार कर जाता है तो सोशल सिक्योरिटी की व्यवस्था ना होने से उसे तकलीफ होती है, ऐसे श्रमिक भाई बहनों के लिये एक बड़ी योजना तय की गयी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम किसान नाम की योजना सरकार ने इसी वर्ष से शुरु कर दी है, इस वर्ष के जो अंतिम 4 महीने हैं, उसकी भी ₹2,000 की राशि किसानों को पहुंचाई जायेगी। असंगठित क्षेत्र में 18 से 40 वर्ष की आयु के जो लोग काम कर रहे हैं, वह हर महीने एक छोटी रकम योजना में डालें, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी जोड़ेगी, 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 प्रति माह की पेंशन उन्हें मिलेगी। एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज का काम करने वालों को लोन में शुरुआत में 2% की छूट मिलेगी, और समय पर लोन चुकाने पर 3% की छूट और मिलेगी।
5 लाख तक की आमदनी पर टैक्स में छूट
बजट 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सैलरी क्लास को बड़ा तोहफा देते हुए टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख करने का ऐलान कर दिया है। अभी तक टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख थी, जिसे अब 5 लाख कर दिया गया है। पीयूष गोयल के इस ऐलान के साथ ही अब सैलरी क्लास के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अब 5 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। 40 हजार तक के ब्याज पर टीडीएस नहीं लगेगा।
-
LPG supply crisis: 46,000 टन गैस लेकर आ रहा 'नंदा देवी'! Strait of Hormuz से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा जहाज -
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
Assam Chunav 2026: PM मोदी ने 4,570 करोड़ की दी सौगात, बोले- ‘कांग्रेस झूठ की दुकान’, भाषण की 5 बड़ी बातें -
PM Modi In Assam: असम में कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, दी पंडित नेहरू से सीखने की नसीहत -
Assam Chunav: चुनाव से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गिनाए सरकार के काम, पीएम मोदी पर कही खास बात -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?












Click it and Unblock the Notifications