BSNL Wings से दुनियाभर में कहीं भी करें Free कॉलिंग,जानिए खास बातें और रजिस्ट्रेशन का तरीका
नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में अपनी इंटरनेट टेलिफोनिंक सर्विस Wings की शुरुआत की है। इस इंटरनेट टेलिफोन सर्विस की मदद से आप दुनियाभर में कहीं भी फ्री में बात कर सकेंगे। सबसे खास बात ये है कि ये फोन बिना सिम और नेटवर्क के भी काम करेगा। इस सेवा के लिअ आपको बस एप डाउनलोड कर अपने नंबर का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आइए इस विंग्स के बारे में खास बातें और रजिस्ट्रेशनका तरीका जानते हैं।

क्या है BSNL का Wings?
बीएसएनएल के विंग्स सर्विस की मदद से यूजर्स किसी भी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर या ऑपरेटर के जरिए कहीं भी वॉयस कॉलिंग कर सकता है। Wings के जरिए यूजर्स बिना सिम कार्ड के किसी भी लैंडलाइन या पोर्टेबल डिवाइस पर भी वीडियो और वॉयस कॉल कर सकता है। यूजर्स अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल से कॉलिंग कर सकता है। खास बात बता दें कि विंग्स पर वीडियो कॉलिंग केवल Wings-to-Wings पर ही सपोर्ट करेगा।

क्यों खास है BSNL का विंग्स?
देश में कई इलाके ऐसे हैं, जहां खराब नेटवर्क की वजह से आप फोन से बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे इलाकों में BSNL की WINGS काम आएगी। हालांकि इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। आप इसकी मदद से बिना सिम के भी कॉलिंग कर सकेंगे। बस आपको अपने फोन में बीएसएनएल का टेलिफोनी एप इंस्टॉल करना होगा।

कैसे एक्टिवेट करें विंग्स?
इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड करना होगा। आपको आधार OTP आधारिक ईकेवाईसी करवानी होगी। इसके सात ही वन टाइम पेमेंट करना होगा। BSNL की ये सुविधा आप लंबे वक्त के लिए ले सकते हैं। इनसे न केवल लोकल, एसटीसी बल्कि आईएसडी कॉलिंग भी आसानी से कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एसआईपी (Session Initiation Protocol-SIP) डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद एक 10 डिजिट का सब्स्क्रिप्शन आईडी ग्राहकों को दिया जाएगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर 16 अंकों का एक पिन आएगा, जिस पिन नंबर को डालकर आप अपने फोन पर विंग्स सर्विस को ऐक्टिवेट कर सकते हैं। कॉलिंग की सुविधा के लिए आपके पास इंटरनेट या फिर वाई-फाई से कनेक्शन होना चाहिए।

कितना देना होगा शुल्क
BSNL Wings के लिए लिए आपको वन टाइम शुल्क देना होगा। Wings मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद आपको 1 साल के लिए 1,099 रुपए का वन टाइम पेमेंट करना होगा। वहीं इस सर्विस के तहत इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए आपको 2,000 रुपए का ISD डिपॉजिट करना होगा। इसके बाद यूजर्स कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications