BSNL ने लॉन्च किया खास प्लान, जियो और एयरटेल को दी टक्कर

नई दिल्ली। सभी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल की तरफ से एक शानदार प्लान लॉन्च किया गया है। इस प्लान के तहत आपको 56 दिनों तक अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हर रोज आपको 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। जब आपका 1 जीबी इंटरनेट डेटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 128 केबीपीएस हो जाएगी। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत सिर्फ 298 रुपए है।

BSNL ने लॉन्च किया खास प्लान, जियो और एयरटेल को दी टक्कर

एयरटेल ने भी 345 रुपए का एक प्लान पहले से ही लॉन्च किया हुआ है, जिसके तहत भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत भी रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। ऐसे में देखा जाए तो एक तो यह प्लान बीएसएनएल से महंगा है, ऊपर से इसकी वैधता भी सिर्फ 28 दिन यानी बीएसएनएल की तुलना में आधे समय की है।

वहीं दूसरी ओर अगर रिलायंस जियो से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी 399 रुपए का एक धनाधन प्लान ऑफर कर रही है, जिसके तहत आपको 3 महीने तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड वाइस कॉल की सुविधा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होने की वजह से आपको कुल 84 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+