BSNL का 107 ₹ का जबरदस्त प्लान, 35 दिनों तक मिलेगी कॉलिंग और डेटा
बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लिए 107 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है। जिसमें डेटा और कॉलिंग समेत कई सुविधाएं मिल रही हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इन दिनों जियो और एयरटेल जैसी कंपनी को जबरदस्त टक्कर दे रही है। बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान उतार रही है। जो कि एयरटेल और जियो के मुकाबले बहुत ही सस्ते हैं।
बीएसएनएल ऐसे कस्टर्मस के लिए सस्ता प्लान लेकर आई है। जो एक से अधिक सिम कार्ड यूजर करते हैं। या फिर उनका दूसरा सिम कार्ड बीएसएनल का है और वे उसे भी एक्टिव रखना चाहते हैं।
कंपनी ने अपने ऐसे ग्राहकों को लिए 107 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है। 107 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 200 मिनट और इंटरनेट चलाने के लिए 3 जीबी हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा इस प्लान में बीएसएनएल ट्यून का लाभ भी मिलता है। अगर इस प्लान के हर दिन के खर्च का हिसाब लगाएं थे। तो कस्टमर को इस प्लान में रोजाना 3 रुपये से भी कम का खर्च वहन करना पड़ता है। जो कि बहुत ही कम है।
इस प्लान में आपको मंथली बेसिक बेनिफिट भी मिलते हैं और साथ ही इसकी वैलिडिटी भी एक महीने से 5 दिन ज्यादा है। हालांकि बीएसएनएल ने इस प्लान में पिछले साल के मुकाबले 5 दिनों की कटौती की है। पहले कंपनी 107 रुपए में 40 दिन की वैधता देती थी।
123 डायल करने के बाद आप इस प्लान और नंबर के बारे में और अधिक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल के 199 रुपए के प्लान में भी काफी सुविधाएं मिलती हैं। इस प्लान में असीमित कॉलिंग के साथ डाटा की भी अलग से सुविधा दी जाती है। प्लान में रोजाना आपको 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की मिलती है। साथ ही इसमें 100 एसएमएस रोजाना दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications