BSNL का एक और धमाका, प्लान में किया बदलाव, अब हर दिन मिलेगा 6GB डेटा

नई दिल्ली। निजी कंपनियों से मिल रही चुनौतियों की वजह से सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल मे एक बार फिर से अपने प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने ने अपने प्लान में बदलाव कर अब पहले से ज्यादा डेटा लेने का वादा किया है। इस प्लान में डेटा लिमिट बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी ने कई और प्लान को रिवाइज किया है। इन प्लान में अब यूजर्स को बिना अतिरिक्त खर्च के पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। आइए जानें बीएसएनएल के प्लान के बारे में...

 BSNL का एक और धमाका

BSNL का एक और धमाका

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने कई प्लान में बदलाव किया है। बदलाव प्लान के डेटा लिमिट में की गई है। अब यूजर्स को पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। बीएसएनएल का 444 रुपए वाला प्लान भी उन्हीं प्लान्स में शामिल है। इस प्लान में अब यूजर्स को रोजाना 6GB डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की होगी। आपको बता दें कि इस प्लान में पहले यूजर्स को रोजाना 4GB डेटा मिलती थी, लेकिन अब इसकी डेटा लिमिट को बढ़ाकर 6जीबी कर दिया गया है। यानी रोजाना के डेटा लिमिट में 2जीबी डेटा बढ़ा दी गई है।

 इन प्लान्स में भी किया गया बदलाव

इन प्लान्स में भी किया गया बदलाव

बीएसएनएल ने 444 रुपए के प्लान के अलावा और भी कई प्लान्स में बदलाव किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को डेटा के ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग के भी फायदे मिलेंगे, लेकिन ऑफ-नेट कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं ग्राहकों को नहीं मिलेंगी। अगर आपके डेटा की लिमिट खत्म हो जाती है तो भी आपको 60 Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान के अलावा कंपनी ने कई और प्रीपेड प्लान्स पर प्रतिदिन 2GB डेटा अतिरिक्त देने का ऐलान किया है, जिसमें 999 रुपए, 666 रुपए, 485 रुपए, 429 रुपए, 186 रुपए, 448 रुपए, 444 रुपए, 333 रुपए, 349 रुपए और 187 रुपए वाले प्लान्स शामिल हैं।

 BSNL ने पेश किया नया प्लान

BSNL ने पेश किया नया प्लान

कंपनी ने यहां पुराने प्लान्स को रिवाइज किया है, वहीं हाल ही में नया प्लान भी लॉन्च किया है। BSNL ने 1,999 रुपए का एक नया प्रीपेड टैरिफ प्लान पेश किया है। इस प्लान को खासकर चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए उतारा गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को राजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग , रोजाना 100SMS की सुविधा मिलेगा। खास बात ये है कि प्लान की वैधता 1 साल की होगी। कंपनी का ये प्लान प्रमोशनल प्लान है। ये प्लान को 25 जून 2018 से लेकर 22 सितंबर 2018 तक वैलिड है। कंपनी के रोजाना 2 जीबी डेटा के हिसाब से साल भर में यूजर्स को 730GB डेटा मिलेगा। यानी 1GB डेटा के लिए यूजर्स को 2.73 रुपए का भुगतान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+