BSNL के इस धांसू प्लान की मार्केट में है जबरदस्त डिमांड, 397 रुपये में 6 महीने की वैलिडिटी, हर दिन 2GB डेटा
बीएसएनएल के 6 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान को यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मात्र 397 रुपए के इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

BSNL Prepaid Recharge Plans: इंटरनेट के इस दौर में नेट रिचार्ज के अलग-अलग कंपनियों के अनगिनत प्लान आ चुके हैं। इन सब के बीच कम दाम में अधिक डेटा वाला प्लान ढूंढ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। ऐसे में हमारे पास आपके लिए एक ऐसा प्लान है, जिसमें कम दाम में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। दरअसल, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास आपके लिए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें एक प्लान ऐसा भी है जो बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रहा है।
बीएसएनएल के 397 रुपए के प्लान में मिलेगा हरदिन 2GB डेटा
बीएसएनएल का 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये रिचार्ज प्लान यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मात्र 397 रुपए के इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इससे भी अच्छी बात ये है कि अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो 40Kbps की स्पीड से आपका नेट चलता रहेगा, मतलब डेटा खत्म होने के बाद भी नेट बंद नहीं होगा। यह प्लान उपभोक्ताओं को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रहा है।
बीएसएनएल का 397 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज प्लान टेलीकॉम के सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान में से एक है। इस प्लान में आपको एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी मिलता है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि प्लान में मिलने वाली सेवाओं का उपयोग केवल 60 दिन तक ही किया जा सकेगा। अगर आप अपने वाउचर को रिफिल करते हैं तो आप 60 दिनों के बाद भी अनलिमिटेड डेटा और कालिंग को फिर से चालू कर सकते हैं।
Recommended Video
बीएसएनएल के इस प्लान में मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी
इस प्लान के अलावा आप BSNL के 1515 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की ओर भी जा सकते हैं। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्रतिदिन का डेटा खत्म होने के बाद आपका नेट पूरी तरह से बंद नहीं होगा नेट की स्पीड घटकर 40Kbps हो जाएगी। इसके अलावा बीएसएनएल के अन्य प्लान की जानकारी विस्तार से पाने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications