जियो इफेक्ट: BSNL लेकर आया धमाकेदार प्लान, 298 रु. में सबकुछ अनलिमिटेड

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में खलबली मची हुई है। आईडिया, वोडाफोन, एयरटेल लोगों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान ला रही है। निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहकों को लुभाने की होड़ मची हुई है। इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने भी नए ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है।

 BSNL launches 298 plan with unlimited voice calling and data.

बीएसएनएल ने एफआरसी प्लान लॉन्च किया है, जिसके तरह आप मात्र 298 रुपए चुकाकर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, वॉयस कॉल जैसी सुविधाएं पा सकते है। इस FRC प्लान में बीएसएनएल अपने नए ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, ऑननेट और ऑफनेट वॉयस कॉल का ऑफर दे रही है।

BSNL का FRC 298 प्लान

  • बीएसएनएल के इस खास प्लान में यूजर्स को हर दिन 1 जीबी डेटा दे रही है।
  • इस डेटा के खत्म होने के बाद आपके डेटा की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी।
  • इस प्लान की वैलिडीटी 56 दिनों की होगी।
  • कंपनी ने इसे प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उतारा है, जो 180 दिनों तक ही जारी रहेगी।
  • इस प्लान का फायदा सिर्फ नए ग्राहकों को मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+