BSNL ने चुपचाप लॉन्च किए 84 दिन वाले सस्ते प्लान, हर दिन मिल रहा है 3 जीबी डेटा
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। ताकि उनकी जरूरतों के हिसाब से यूर्जस को सही प्लान मिलते रहें।
कंपनी के पोर्टफोलियो में यूजर्स की हर डिमांड को पूरा करने वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में 84 दिनों की वैधता के साथ दो नए वॉयस वाउचर लॉन्च किए हैं।

जिनकी कीमत 599 रुपये और 769 रुपये है। टेल्को की वेबसाइट के मुताबिक, नए बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, मुफ्त एसएमएस और कई अतिरिक्त लाभ शामिल हैं।
599 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 599 रुपये के वाउचर में नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस सहित अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स के हर दिन 3GB ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान आधी रात से सुबह 5 बजे तक असीमित मुफ्त डेटा भी प्रदान करता है। जिसमें ज़िंग, पर्सनलाइज रिंग बैक टोन (पीआरबीटी), एस्ट्रोटेल और गेमऑन जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 84 दिनों की है।
769 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 769 रुपये वाले इस वॉयस वाउचर में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड पर 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान बीएसएनएल ट्यून्स, ईआरओएस नाउ एंटरटेनमेंट, हार्डी मोबाइल गेम्स, लोकधुन+ज़िंग और गेमियम प्रीमियम गेमिंग ऐप तक मुफ्त पहुंच जैसे अतिरिक्त लाभों के साथ आता है। इस प्लान की भी कुल वैलिडिटी 84 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications