BSNL का धमाकेदार प्लान,345 दिनों तक करें अनलिमिटेड कॉलिंग, 5GB डेटा के साथ बहुत कुछ

BSNL का धमाकेदार प्लान,345 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 5GB डेटा के साथ बहुत कुछ

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम(BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए खास प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आपको 345 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान की खासियत है कि इसमें आपको लंबे वक्त के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है। आइए आपको बताते हैं बीएसएनएल के इस 1,188 रुपए वाले इस प्रीपेड प्लान के बारे में...

 BSNL का खास प्लान

BSNL का खास प्लान

बीएसएनएल ने लंबी वैधता वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान को मथुरम प्रीपेड वाउचर का नाम दिया गया है। इसे बीएसएनल की तमिलनाडु वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे नए प्रमोशनल ऑफर के तौर पर पेश किया है। इसके तहत आप केवल 90 दिनों तक इस प्लान को ले सकेंगे। इस प्लान की वैधता 345 दिनों की है। इस मथुरम प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 1,200 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

 यहां मिल रहा है प्लान का लाभ

यहां मिल रहा है प्लान का लाभ


इस प्लान का लाभ फिलहाल तमिलनाडु में मिल रहा है। इस प्लान के तहत 5 जीबी डेटा खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स को इंटरनेट के लिए 25 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से शुल्क देना होगा। इस प्लान का लाभ फिलहाल तमिलनाडु के लोगों को मिल रहा है। ये साफ नहीं हो सका है कि बीएसएनएल अपने इस प्लान को अन्य टेलीकॉम मार्केट में लाएगी या नहीं।

 हर दिन मिलेगा 1.5जीबी डेटा

हर दिन मिलेगा 1.5जीबी डेटा


बीएसएनएल द्वारा पेस किए गए प्लान में आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है। 1,399 रुपए वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ रोजाना 50 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। वहीं BSNL के 1001 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 9 जीबी डेटा और 270 एसएमएस मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 270 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+