BSNL दे रहा है 18 ₹ में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन मिलेगा 2 GB डेटा
BSNL, बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल वाले कई बेहतरीन प्लान्स लेकर आया है।

बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए सस्ते से सस्ता प्लान लेकर आती रहती है। कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार और सस्ता प्लान लेकर आई है। जिसके कीमत 20 रुपए से भी कम हैं। इसके साथ हर दिन 1 जीबी डेटा मिल रहा है।
बेसिक प्लान की कैटागरी में बीएसएनएल के पास एक 18 रुपए कीमत की भी प्लान मौजूद है। 18 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज पैक में रोजाना 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
वहीं एक बार डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इसकी इंटरनेट की स्पीड घटकर 80kbps पर आ जाएगी। हालांकि बीएसएनएल के इस प्लान में 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जो इस कैटागरी में अन्य कंपनी की तुलना में काफी सस्ता है।
ये प्लान उन ग्राहकों के काफी काम का है जो अपनी दूसरी सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ते रिचार्ज की तलाश में रहते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल का एक 75 रुपए का भी प्लान आता है।
इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों 200 मिनट तक की लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा देती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। 75 रुपये के बीएसएनएल रिचार्ज पैक में पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन भी मुफ्त मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications