BSNL का नए साल पर धमाका, अब यूजर्स को मिलेगा पहले से ज्यादा डाटा

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने नए साल में अपने 186 रुपये से लेकर 666 रुपये तक के सभी प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल ने अपने कुल छह प्लान में बदलाव किया है। ये प्लान हैं- 186 रुपये का प्लान, 187 रुपये का प्लान, 349 रुपये का प्लान, 429 रुपये का प्लान, 485 रुपये का प्लान और 666 रुपये का प्लान। बीएसएनएल ने बताया कि इन सभी प्लान में 15 जनवरी, 2018 से बदलाव लागू हो जाएंगे। आइए जानते हैं यूजर्स को इन प्लान में क्या फायदा मिलने वाला है।

BSNL का 186 और 187 रुपये का प्लान

BSNL का 186 और 187 रुपये का प्लान

बीएसएनएल ने अपने 186 और 187 रुपये के शुरूआती प्लान में बदलाव किया है। पहले बीएसएनएल के 186 रुपये के प्लान में यूजर्स को सिर्फ होम नेटवर्क पर ही कॉलिंग फ्री मिलती थी। लेकिन अब दोनों ही प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री होगी। साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा भी मिलेगा।

बीएसएनएल का 349 और 429 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 349 और 429 रुपये का प्लान

बीएसएनएल ने इसके बाद अपने 349 और 429 रुपये के प्लान में बदलाव किए है। दोनों ही प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1GB डाटा दे रहा है। लेकिन 349 रुपये के प्लान की वैलिडिटी जहां 54 दिनों की है वहीं 429 रुपये के प्लान में यूजर्स को 81 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

बीएसएनएल का 485 और 666 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 485 और 666 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के इन दोनों प्लानों में बदलाव के बाद अब इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा दोनों ही प्लान में यूजर्स को दिल्ली और मुंबई छोड़कर पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल के 485 रुपये के प्लान की वैलिडिटी जहां 90 दिनों की है वहीं इसके 666 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 129 दिन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+