प्रीपेड यूजर्स के लिए BSNL का दशहरा ऑफर, महज 78 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्री पेड ग्राहकों के लिए दशहरा ऑफर पेश किया। जिसके तरह यूजर्स को 78 रुपए के प्लान पर पूरे 10 दिन तक अनलिमिटेड डेटा, वॉयस और विडियो कॉल्स की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल ने इस प्लान का नाम STV-78 रखा है। इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए कोई एफयूपी लिमिट नहीं है।

ऐसे करें एक्टिवेट
बीएसएनएल के यूजर जो इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं उनको अपने मोबाइल नंबर से STV COMBO78 लिखकर 123 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद प्लान एक्टिवेट हो जाएगा और यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। जैसे ही पैक खत्म होगा वैसे ही नेट स्पीड घटकर 80 केबीपीएस पर रह जाएगी। ऐसे जो यूजर्स इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं वो तुरंत 78 रुपए का रिचार्ज कर सकते हैं।
299 रुपए में पोस्टपेड प्लान
बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में पोस्टपेड यूजर्स के ललिए 299 रुपए का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान मुताबिक यूजर्स को हर महीने 31 जीबी डाटा मिलेगा। जबकि अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इस प्लान में नेट की स्पीड 80 केबीपीएस होगी। लेकिन अब दशहरा के मौके पर बीएसएनएल ने एक नया प्लान लाकर यूजर्स को त्योहार का तोहफा दिया है।
यह भी पढ़ें-व्हाट्सऐप हैक कर ब्लैकमेलिंग, निजी फोटो और वीडियो होने वाले सुसर के पास भेजने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications