Jio Vs BSNL: बीएसएनएल ने लॉन्च किए धमाकेदार प्लान, Jio फाइबर को कड़ी टक्कर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में Jio Fiber लॉन्च किया है। जियो ने 1600 शहरों में एक साथ जियो फाइबर लॉन्च कर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। जियो से सस्ते प्लान के सामने बाकी कंपनियों को बड़ी चुनौती का सामना करना होगा। ऐसे में जियो से टक्कर लेने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बड़ी तैयारी की है। BSNL ने इंटरनेट यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है।

BSNL का धमाकेदार प्लान लॉन्च
जियो फाइबर के लॉन्च होते ही बीएसएनएल ने धमाकेदार प्लान पेश किया है। जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने 1,999 रुपए का स्पेशल प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 33GB डेटा मिलेगा। जी हां यूजर्स को रोजाना 33 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन होगी। वैध समय सीमा के भीतर आपको 100mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं 33GB डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की लिमिट घटकर 4Mbps हो जाएगी। इस प्लान में 33 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटिड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी फ्री मिलेगी।

Jio Vs BSNL
आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने लंबे इतंजार के बाद रिलायंस जियो फाइबर पेश किया है। जियो फाइबर प्लान की शुरुआत 699 रुपए के साथ होती है। इसके अलावा आपको इसमें 1,299 रुपए में 500GB डेटा ऑफर मिल रहा है, जिसमें यूजर्स को 250Mbps स्पीड मिलेगी। वहीं अगर डेटा लिमिट खत्म होती है तो यूजर्स को इस प्लान में 1Mbps की स्पीड ही मिलेगी। हालांकि जियो फाइबर में कॉलिंग, टीवी, फर्स्ट मूवी शो जैसे तमाम फीचर्स भी मौजूद है।

बीएसएनएल के तमाम प्लान
कंपनी ने इसके अलावा 1,277 रुपए का भी प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड के साथ 750GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 2,499 रुपए के प्लान में कंपनी हर दिन 40GB डेली डेटा दे रही है। वहीं 4,499 रुपये और 5,499 रुपये के प्लान भी लॉन्च किए हैं जिसमें हर दिन 55 GB और 80GB डेटा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications