शेयर बाजार में बढ़त, 116 अंकों की तेजी के साथ 34619 पर खुला सेंसक्स
नई दिल्लीः शुक्रवार को सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स में 116.15 अंकों की तेजी दर्ज की गई तो वहीं निफ्टी में भी तेजी के साथ खुला। बता दें, गुरुवार को कंपनियों के तिमाही परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद के चलते शेयर बाजार नई ऊंचाई के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स 34619 अंकों पर पहुंच गया है। यह पहली बार है जब शेयर बाजार इस ऊंचाई पर पहुंचा है।

नई साल में सेंसेक्स में लगातार तेजी देखी गई है। इसी सप्ताह बुधवार को सेंसेक्स 4565 के पार चला गया, वहीं निफ्टी भी 10650 के पार पहुंच गया। सोमवार को भी इस मजबूती के बाद सेंसेक्स 34,402.76 हो गया था, वहीं निफ्टी भी इस समय तक 1.90 अंकों की बढ़त के साथ 10,625.50 का कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें-रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की किम जोंग की तारीफ, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications