क्रिप्टो बाजार में Bitcoin का दबदबा कायम, पोलकाडॉट ने भी लगाई ऊंची छलांग
नई दिल्ली, 2 नवम्बर। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें मंगलवार को ग्रीन और रेड के मिक्स में बनी रहीं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर मंगलवार सुबह 64,541 डॉलर (लगभग 48.3 लाख रुपये) पर खुली जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.94 प्रतिशत ऊपर थी। अगर पिछले सप्ताह की शुरुआत में गिरावट को छोड़ दिया जाए तो 20 अक्टूबर को सर्वकालिक सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से बिटकॉइन 60,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही है।

बिटकॉइन जब भी आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती है उस समय दूसरी वर्चुअल करेंसी मजबूत रैली का आनंद लेती हैं। क्रिप्टो बाजार की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर 4610 डॉलर यानि लगभग 3.45 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है जो कि बीते 24 घंटे में 2.23 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले सप्ताह 4606 डॉलर का नए स्तर पर पहुंचने के बाद ईथर ऊपर ओर गति बनाए हुए हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि एथेरियम ब्लॉकचेन की इस वर्चुअल करेंसी के लिए यह वर्ष अभी और मजबूती लाएगा।
क्रिप्टो बाजार की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 2.63 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर था। पिछले कुछ समय में बिटकॉइन 60,200 डॉलर के ऊपर जाने के लिए संघर्ष कर रहा था। बिटकॉइन के प्रभुत्व में कमी और बाजार के बढ़ने के साथ दूसरी क्रिप्टोकरेंसी एक बड़ा कदम उठा सकती हैं।
शीबा इनु और पोलकाडॉट की मजबूत रैली
मीम क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु ने पिछले सप्ताह से रिकॉर्ड-सेटिंग रन जारी रखा। सोमवार के मुकाबले कॉइन के कारोबार में 11.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। डोजकॉइन को 3.87 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। वहीं कार्डानो, रिपल और टीथर सभी में 1 प्रतिशत से भी कम की गिरावट देखी गई।
इस बीच किसी क्रिप्टोकरेंसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है तो वह पोलकाडॉट है जिसने पिछले 24 घंटों में 15.8 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की है। पोलकाडॉट मंगलवार सुबह में 52.8 डॉलर यानि 3956 रुपये पर कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications