Bitcoin ने फिर लगाई 50,000 डॉलर के पार छलांग, क्रिप्टोकरेंसी में जारी है अप-डाउन
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने तीन दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर उछाल भरी है। रविवार को एक बार फिर यह 50 हजार डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रही है। 4.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 50,947 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इस साल सबसे बड़ी 83 प्रतिशत की उछाल देखी है। 4 जनवरी को एक बिटकॉइन की कीमत 27,734 पर थी वहीं 21 जनवरी को ये 58,354 डॉलर पर पहुंच गई। बिटकॉइन की ये अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। बिटकॉइन में ये उछाल तब देखा गया जब टेस्ला के एलन मस्क ने 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया। बड़े निवेशकों की एंट्री से क्रिप्टोकरेंसी ने मार्केट में उछाल पकड़ी। इसके बाद ये क्रिप्टोकरेंसी दो बार 50 हजार से नीचे उतरी और रविवार को एक बार फिर इस आंकड़े के ऊपर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications