बिटकॉइन में हल्की बढ़त, ईथर और कार्डानो आए नीचे, जानिए क्रिप्टो बाजार का हाल
नई दिल्ली, 24 सितम्बर। शुक्रवार को क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार में उछाल देखा गया है। शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी जैसे कि बिटकॉइन, एथेरियम, कार्डानो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले 24 घंटों में हरे रंग का व्यापार कर रहे थे। शुक्रवार को भी बिटकॉइन की कीमत 45,000 डॉलर के नीचे ही रही। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले यह 1.48 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रही थी।

शुक्रवार को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 44,369.38 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले सात दिनों में बिटकॉइन में 7.10 फीसदी की गिरावट आई है। बिटकॉइन ने 42.14 प्रतिशत का बाजार प्रभुत्व बनाए रखा, जो कि दिन भर में लगभग 0.19 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत है। कई दिनों के संघर्ष के बाद बिटकॉइन एक बार फिर मजबूती की तरफ बढ़ रही है।
क्रिप्टो बाजार पर नजर डालें तो ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट शुक्रवार को 1.99 ट्रिलियन डॉलर पर रहा। यह पिछले दिन के मुकाबले 1.62 प्रतिशत ऊपर है। जबकि पिछले 24 घंटे में समूचे क्रिप्टो बाजार की मात्रा 11.28 प्रतिशत बढ़कर 100.90 डॉलर पर पहुंच गई।
टॉप-5 क्रिप्टोकरेंसी पर नजर
प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर अगर नजर डालें तो बिटकॉइन के बाद टॉप 5 में ईथर, कार्डानो, टीथर और बिनांस कॉइन शामिल हैं। दूसरी नंबर पर मौजूद ईथर शुक्रवार को 3095 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले सात दिनों में ईथर ने लाल रंग में कारोबार किया है। इसी तरह कार्डानो की कीमत 2.29 डॉलर की कीमत पर थी। बीते 24 घंटे में यह 2.05 प्रतिशत बढ़ी है जबकि सप्ताह के कारोबार पर नजर डालें तो यह 5.04 प्रतिशत की गिरावट पर थी।
स्थिर सिक्का टीथर 0.01 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा था। टॉप-10 में शामिल टीथर इकलौता सिक्का है जिसने पिछले सात दिनों के दौरान ग्रीन में कारोबार किया है। मार्केट कैप के हिसाब से पांचवे नंबर पर मौजूद बिनांस कॉइन 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 375.75 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications