Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइन की कीमत में 49158 डॉलर पर पहुंची, जानें बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल
Bitcoin Rate Today: बिटक्वाइन की कीमत में 49158 डॉलर पर पहुंची, जानें बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल
नई दिल्ली, 6 दिसंबर। क्रिप्टोकरेंसी का आज का हाल देखें तो सबसे मशहूर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत में तेजी आई है। बिटक्वाइन की कीमत में 0.09 फीसदी की तेजी आई और इसकी कीमत 49158 डॉलर पर पहुंच गई है। अगर आंकड़ों को देखें तो इस हफ्ते बिटक्वाइन को अपने मूल्य के पांचवे हिस्से के बराबर का नुकसान सहना पड़ा है।

बीते 24 घंटे में एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की अधिकतम कीमत 4,254.51 डॉलर और न्यूनतम कीमत 4,038.29 डॉलर रही है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 2.41 फीसदी की तेजी आई और ये 0.805163 डॉलर का चल रहा है। जबकि कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी का रेट 1.37 डॉलर का चल रहा है। इसकी कीमत में 1.15 फीसदी की गिरावट आई है, हालांकि एक साल में कार्डानो क्रिप्टो करेंसी ने 640.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 0.171329 डॉलर का चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications