Bitcoin Rate: क्रिप्टो करेंसी में लौटी चमक, बिटक्वाइन के दाम 4 फीसदी बढ़े, 3 महीने में 60 प्रतिशत की तेजी
Bitcoin Rate:बिटक्वाइन के दाम 4 फीसदी बढ़े, 3 महीने में 60 प्रतिशत की तेजी
नई दिल्ली, 6, सितंबर। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले के लिए अच्छी खबर है। क्रिप्टो करेंसी के भाव में तेजी लौटी है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो करेंसी में तेजी लौटी है। अगर बिटक्वाइन की बात करें तो इस क्रिप्टो करेंसी के भाव में 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले तीन महीने में इस करेंसी में 60 प्रतिशत की तेजी आई है। बिटक्वांइन के अलावा पोलकाडाट और XRP की कीमतें 6% तक बढ़ी हैं।अगर आप क्रिप्टो करेंसी के बाजार पर नजर डाले तो इसका मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। बाजार जानकारों की माने तो क्रिप्टो करेंसी में निवेश का अच्छा मौका है, हालांकि भारतीय निवेशक थोड़ा सभल रहे हैं।

क्रिप्टो करेंसी की लगभग सभी करेंसी में पिछले कुछ में तेजी लौटी है। अगर बात करें तो कीमतों की तो हफ्ते के पहले दिन बिटक्वॉइन की कीमत 51597 डॉलर पहुंतच हई तो वहीं एथरियम की कीमत में 1.44 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं आज सबसे ज्यादा तेजी एक्सआरपी और पोलकाडाट में देखने को मिली। एक्सआरपी की कीमत सोमवार को 1.32 डॉलर पर पहुंच गई, वहीं पोलकाडाट की कीमत 33.69 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं बिनांस कॉइन में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को बिनांस क्वाइन 499 डॉलर पर कारोबार कर रही है। जबकि तेथर 1 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं कार्डानो का भाव 2.88 डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा हफ्ते के पहले दिन डागकॉइन की कीमत में 4.15 फीसदी की तेजी के साथ 0.31 डॉलर पर ट्रेंड कर रही है।
आपको बता दें कि भारत में क्रिप्टो करेंसी को लेकर कुछ फैसला नहीं हुआ है। ऐसे मं भारतीय निवेशक बिटक्वाइन या अन्य क्रिप्टो में निवेश करने में सावधानी बरत रहे हैं। अगर बात करें निवेश के विकल्प की तो बाजार जानकारों के मुताबिक बिटक्वाइन अगले साल तक 90000 डॉलर तक के आंकड़े को पार कर सकता है। वहीं इस साल के अंत तक इसकी कीमत 60 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है। यानी लोगों के लिए अच्छा रिटर्न पाने का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications