Bitcoin में फिर आया उछाल, इंटरनेशनल ट्रेडिंग के लिए तैयार है क्रिप्टोकरेंसी
नई दिल्ली। पिछले सप्ताह बॉण्ड रूट के ठंडे रहने के बाद बिटकॉइन ने सोमवार को एक बार फिर 7 प्रतिशत की उछाल भरी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सिटी ग्रुप का कहना है कि यह उस मुकाम पर पहुंच गई है जहां से यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सबसे पसंदीदा मुद्रा बन सकती है।

सिटी ग्रुप के मुताबिक हाल ही में टेस्ला और मास्टरकार्ड के बिटकॉइन को स्वीकार करने के बाद इसका मुख्यधारा के लेनदेन के रूप में बड़ी मात्रा में परिवर्तन की शुरुआत हो सकती है।
गोल्डमैन सैक्स ने शुरू की डेस्क
बिटकॉइन की बढ़ती स्वीकार्यता के बीच गोल्डमैन सैक्स ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग डेस्क फिर से शुरू कर दी है। अगले सप्ताह से इस डेस्क के माध्यम से ग्राहकों के साथ बिटकॉइन के लिए सौदा शुरू होने की संभावना है। रॉयटर ने इस बारे में जानकारी दी है।
वहीं सिटी ग्रुप के मुताबिक फरवरी में 58,354 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने वाली बिटकॉइन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए पसंदीदा मुद्रा बन सकती है।
बड़े निवेशकों की बढ़ी रुचि
सिटी के विश्लेषकों का कहना है कि बिटकॉइन की प्रगति के रास्ते में जोखिम और रुकावटें हैं लेकिन इसे लेकर जो अवसर सामने आ रहे हैं उनके मुकाबले इन बाधाओं का परीक्षण किया जाए तो यह निष्कर्ष निकलता है कि बिटकॉइन एक टिपिंग पॉइंट पर है जहां से यह इंटरनेशनल ट्रेडिंग में प्रवेश कर सकती है।
बिटकॉइन पहले छोटे निवेशकों के सहारे बढ़ रही थी लेकिन पिछले एक दशक में क्रिप्टोकरेंसी में बड़े और संस्थागत निवेशकों की रुचि आने से इसने जोर पकड़ा है। इसमें हाल ही में टेस्ला के एलन मस्क और मास्टरकार्ट की एंट्री बड़ी गेम चेंजर साबित हुई है। टेस्ला के निवेश के बाद बिटकॉइन में काफी तेज उछाल देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications