बिटकॉइन और ईथर 3% से ज्यादा फिसली, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में शनिवार को गिरावट देखी गई। क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बीते दिन के 2.21 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 2.14 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं बीते 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी वॉल्यूम 89.49 अरब डॉलर से बढ़कर 105.96 अरब डॉलर हो गया है।

Bitcoin

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो सबसे बड़ी और लोकप्रिय डिजिटल टोकन बिटकॉइन 3.6 प्रतिशत जबकि एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर 24 घंटे में 3.8 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन शनिवार को 36.79 लाख रुपये की कीमत पर थी वहीं एक एथेरियम टोकन 3.05 लाख रुपये में था।

एवलांचे ने 4 प्रतिशत की उछाल भरी औऱ यह 8,556 रुपये पर कारोबार कर रही थी। पोलकाडॉट ने 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है और यह 1955 रुपये पर पहुंच गई है जबकि लाइटकॉइन 2.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,658.74 पर आ गई है।

क्रिप्टो बाजार में 40 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ बिटकॉइन का प्रभुत्व अभी भी सबसे ज्यादा बना हुआ है जबकि मार्केट कैप के हिसाब से ईथर 21 प्रतिशत के साथ दूसरे और बिनांस कॉइन 4 प्रतिशत प्रभुत्व के साथ तीसरे नंबर पर है।

रूस में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अभियान
इस बीच क्रिप्टो निवेशकों के लिए रूस से बुरी खबर आ रही है जहां पर केंद्रीय बैंक ने निजी क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। बाजार के गड़बड़ी से निपटने के लिए केंद्रीय बैंक के प्रमुख वालेरी ल्याख ने एक वीडियो में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को ठगी और वित्तीय पिरामिड बताया।

लायक ने क्रिप्टोकरेंसी बाजार को अस्थिरता भरा बताते हुए इसके नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने कहा "(क्रिप्टोकरेंसी) बाजार अस्थिर था और इस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं था। किसी ने भी इसमें हेराफेरी की जांच नहीं की।"

रूस ने निजी क्रिप्टोकरेंसी का विरोध करते हुए कहा कि उनका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद को आर्थिक मदद के लिए किया जा सकता है। हालाँकि 2020 में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा दिया लेकिन भुगतान के साधन के रूप में उनके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+