बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और प्रौद्योगिकी सलाहकार बिल गेट्स ने कंपनी के निदेशक मंडल ( बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ) से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपना ज्यादा समय लोगों की भलाई के काम में देना चाहते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से बताया गया कि गेट्स वैश्विक स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए ज्यादा काम करना चाहते हैं और इसीलिए वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं। हालांकि वह माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे।

बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से दिया इस्‍तीफा

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक और तकनीकी सलाहकार बिल गेट्स अब ज्यादा समय शिक्षा, स्वास्थ्य और वैश्विक विकास को देना चाहते हैं। वह जलवायु परिवर्तन पर भी काम करना चाहते हैं इसलिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे रहे हैं। गेट्स के इस्तीफे के बाद कंपन के बोर्ड में 12 सदस्य बचे हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी शामिल हैं।

इस्तीफे पर कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि गेट्स के साथ काम करना बहुत ही सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैनें उनके साथ वर्षों तक काम किया है और सीखा है। गेट्स ने इस कंपनी की स्थापना समाज की चुनौतियों को हल करने के लिए किया है। नडेला ने कहा, 'बोर्ड को गेट्स का मार्गदर्शन मिला। गेट्स की सलाह का फायदा आगे भी कंपनी उठाती रहेगी और उनकी तकनीकी सलाह भी मिलती रहेगी। मैं बिल की मित्रता के लिए आभारी हूं और आगे भी लोगों की भलाई के लिए उनके साथ काम करना चाहूंगा।' बता दें कि बिल गेट्स ने 1975 में पॉल एलन के साथ माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की। सन् 2000 तक वह कंपनी के सीईओ के पद पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+