क्या 28 दिन के बजाए 30 दिन की वैलिडिटी वाला होगा आपके मोबाइल फोन का प्लान, सरकार ने आपके साथ में छोड़ा फैसला
क्या 28 दिन के बजाए 30 दिन की वैलिडिटी वाला होगा आपके मोबाइल फोन का प्लान, सरकार ने आपके साथ में छोड़ा फैसला
नई दिल्ली, मई 14। आपके मोबाइल फोन रिचार्ज प्लान की स्कीम में बदलाव हो सकता है। आपके फोन के रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन से बढ़ाकर 30 दिन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की ओर से इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अगर इसकी मंजूरी दे गई तो आपके फोन की वैलिडिटी 28 दिन के बजाए 30 की होगी। सरकार ने अब फोन रिचार्ज की वैधता को बदलकर 30 करने की तैयारी कर रही है।

आपको बता दें कि अधिकांश टेलिकॉम कंपनियां प्रीपेड मोबाइल रिजार्च की वैधता 28 दिन की देती है। TRAI ने गुरुवार को पत्र जारी किया। ग्राहकों की ओर से की जा रही शिकायत पर ट्राई की ओर से पहल की गई। जिसपर ट्राई ने कहा कि उसे ग्राहकों की कई शिकायतें मिली है, जिसमें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा शुल्क दरों के मामले में एक महीने के बजाए 28 दिन की सेवा मिलती है। गौरतलब है कि ग्राहकों में असंतोष है कि पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बिलिंग की अवधि 30 दिनों की होती है, लेकिन प्रीपेड ग्राहकों को 24 दिन या फिर 28 दिन, 56 दिन और 84 दिन की क्यों होती है।
ग्राहकों की इस शिकायत पर संत्रान लेते हुए ट्राई ने संबंधित पक्षों, ग्राहकों और टेलीकॉम कंपनियों से पूछा है कि क्या नियामक को रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए या उसे मौजूदा व्यवस्था के तहत संयम बनाए रखना चाहिए। ट्राई ने कहा कि अधिकांश ग्राहक कंपनियों की इस व्यवस्था से नाखुश दिखे हैं । रिचार्ज शुल्क और वैलिडिटी अवधि से संबंधित परिचर्चा पत्र जारी कर 11 जून तक सुझाव देने को कहा है।


Click it and Unblock the Notifications
