पेट्रोल-डीजल के तो नहीं बढ़े दाम लेकिन LPG गैस सिलेंडर ने दिया लोगों को झटका, जानिए कितना हुआ महंगा

नई दिल्ली। जुलाई महीने के शुरुआत के साथ ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। अनलॉक 1 के पहले दिन जहां पेट्रोल-डीजल ने लोगों को राहत दी तो वहीं एलपीजी सिलेंडर ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है। 1 जुलाई को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता रही और कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत तो नहीं बदली, लेकिन सिलेंडर के दामों ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

Recommended Video

    LPG Cylinder हुआ महंगा , जानें अब कितनी चुकानी होगी कीमत | वनइंडिया हिंदी
     नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और राजधानी दिल्ली में 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.53 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे हैं।

    LPG सिलेंडर के दाम ने दिया झटका

    LPG सिलेंडर के दाम ने दिया झटका

    जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई स्थिरता ने लोगों को राहत दी तो वहीं जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई 2020 से बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर दिल्ली में आज से 1 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। जबकि कोलकाता में 4 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपएर चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया।

     जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

    जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

    1 जुलाई से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड LPG सिलेंडर के में 1 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है, यानी आज से दिल्ली में सिलेंडर 594 रुपए का मिलेगा। वहीं कोलकाता में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 4 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए बढ़ गए हैं। कोलकाता में अब 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम बढ़कर 620.50 रुपए हो गए, मुंबई में सिलेंडर आज से 594 रुपए का मिलेगा। वहीं चेन्‍नई में गैस सिलेंडर 610.50 रुपए का मिलेगा। हालांकि थोड़ी राहत की बात है कि 19 किलोग्राम वाले सिलिंडेर की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर अब 1135 रुपए के मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+