यूनीटेक को बड़ा झटका, अब सरकार के डायरेक्टर चलाएंगे कंपनी
नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को यूनिटेक कंपनी के चार डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही सरकार को इस बात की इजाजत दी है कि वह डायरेक्टर के तौर पर अपने उम्मीदवारों को नियुक्त करे। यह अपने आप में एक अलग तरह का निर्देश एनसीएलटी ने दिया है, यह फैसला कंपनी में निवेशकों के पैसे को बचाने के लिए लिया गया है। 9 वर्ष पहले हैदराबाद की इंफोटेक कंपनी सत्यम के खिलाफ भी इस तरह का फैसला लिया गया था, जब निवेशकों का पैसा बचाने के लिए कंपनी के मैनेजमेंट पर सरकार के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया था।

माना जा रहा है कि इस फैसले से कंपनी के हाउसिंग प्रोजेक्ट को मदद मिलेगी, जोकि पांच साल से विलंब से चल रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया था, सरकार ने कंपनी पर गलत प्रबंधन का आरोप लगाया था, कंपनी में निवेशकों के हितों का खयाल नहीं रखा जा रहा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने निवेशकों का पैसा प्रबंधन ने गबन किया है। सरकार ने कंपनीज एक्ट के सेक्शन 241 के तहत एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है, जिसके अनुसार सरकार अपने सदस्यों को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त कर सकती है, ताकि प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा किया जा सके।
सरकार की ओर से दायर याचिका को एनसीएलटी ने स्वीकार कर लिया है और सरकार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10 डायरेक्टर को नियुक्त करने को कहा है जोकि कंपनी के मामलों को देखेंगे। सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने बताया कि 20 दिसंबर तक नए डायरेक्टर की लिस्ट सौंप दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो सरकार प्रोफेशनल लोगों को बतौर डायरेक्टर नियुक्त करेगी। ट्रिब्युनल ने यूनीटेक को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह चार हफ्तों के भीतर वाणिज्य मंत्रालय को अपना जवाब दे। साथ ही कंपनी के जिन डायरेक्टर को सस्पेंड किया गया है उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह कंपनी की संपत्ति पर किसी भी तरह का ना तो लोन लेंगे ना ही उसे बेचेंगे।
इसे भी पढ़ें- मैक्स के बाद अब फोर्टिस पर गिरी गाज, हॉस्पिटल की लीज कैंसिल
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications