YES BANK खाताधारकों के लिए बड़ी राहत: शाम 6 बजे से शुरू हो जाएंगी सभी सर्विस
नई दिल्ली। यस बैंक (YES BANK) के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। बैंक पर आरबीआई द्वारा कैश निकासी से प्रतिबंध को आज शाम 6 बजे से खत्म कर दिया जाएगा। शाम 6 बजे से यस बैंक के खाताधारक बैंक की सर्विसेज का सामान्य तौर से इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं 19 मार्च यानी कल से यस बैंक की 1132 शाखाओं में ग्राहक अपनी बैकिंग सर्विसेज को पूरा करने के लिए आ सकते हैं। बैंक पर आरबीआई द्वारा 5 मार्च को मोराटोरियम लगाया गया था, जिसे आज हटा लिया गया है। इस पाबंदी के साथ ही कैश निकालने पर लगी लिमिट भी खत्म हो जाएगी।
Recommended Video

यस बैंक के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर
यस बैंक के खाताधारकों के लिए आज से बैंकिंग सर्विस दोबारा से शुरू हो जाएगी। कल ही यस बैंक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खाताधारकों को इस बारे में जानकारी दे दी थी। यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च की शाम 6 बजे से समाप्त कर दी जाएगी। बैंक के ऊपर लगे प्रतिबंद्ध के खत्म होने के बाद बैंकिंग सर्विस फिर से शुरू हो जाएंगी। 16 मार्च को किए गए इस ट्वीट में यस बैंक ने जानकारी दी थी कि 18 मार्च शाम 6 बजे से फुल बैंकिंग सर्विस शुरू होगी तो वहीं 19 मार्च 2020 से 1132 ब्रांच में में ग्राहक आकर बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

5 मार्च को लगा था प्रतिबंद्ध
आपको बता दें कि संकटग्रस्त यस बैंक की वित्तीय हालात को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 5 मार्च को बैंक पर पाबंदी लगा दी थी। RBI ने बैंक पर मोरोटोरियम लागू किया था, जिसके मुताबिक बैंक के खाताधारकों को अपने खातों से 50,000 रुपए तक की निकासी करने की सीमा निर्धारित कर दी गई थी। इससे ज्यादा निकासी पर आर बीआई की ओर से रोक लगा दी गई थी, जो आज शाम खत्म हो जाएगी। यस बैंक संकट के बाद केंद्र सरकार ने बैंक के लिए रीकंस्ट्रक्शन प्लान को मंजूरी दे दी थी। इसमें तय किया गया कि यस बैंक की वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसी के बाद बैंक पर लगाए गए मोराटोरियम को खत्म करने का फैसला किया गया।

YES BANK के पास कैश की किल्लत नहीं
आपको बता दें कि यस बैंक की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए एसबीआई के साथ आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक के साथ एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक ने भी निवेश की रूचि दिखाई। वहीं यस बैंक के सीईओ प्रशांत कुमार ने भरोसा जताया है कि बैंक में कैश की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि वो घबराए नहीं। प्रसे कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक के एटीएम में कैश भरे हैं। घबराकर खाताधारक बैंक से पैसा न निकालें। उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिनों में बैंक में पैसा निकालने से ज्यादा पैसे जमा किए गए। 50000 रुपए से अधिक कैश निकालने वालों की संख्या बेहद कम है। उन्होंने खाताधारकों से संयम बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications