भारतीय रेलवे का जा रहा सबसे बड़ी छंटनी, 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर मंडाराया खतरा, रेलवे ने दी सफाई
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की दशा सुधारने के लिए रेलवे बड़ी छंटनी की तैयारी कर रहा है। भारतीय रेलवे ने 3 लाख के करीब कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने जोनल ऑफिसों से ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने का आदेश दे दिया है जो 55 की उम्र को पार कर चुके हैं या 2020 तक रेलवे में 30 साल की नौकरी पूरी कर चुके होंगे।

रेलवे ने जोनल ऑफिसर्स को पत्र लिखकर ये लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने उनसे अपने कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड तैयार करने को कहा है, जिसमें उनका प्रोफार्मा संलग्न किया हुआ हो। इस लिस्ट में 55 साल की उम्र पार कर चुके या अगले साल की पहली तिमाही तक रेलवे में 30 साल नौकरी कर चुके कर्मचारियों का नाम शामिल करने को कहा है।
9 अगस्त तक जोनल ऑफिसरों को ये लिस्ट तैयार कर भेजने को कहा गया है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक इसके जरिए वो अपने कर्मचारियों के परफॉमेंस देखती है। जिन कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं होता उन्हें समय से पहले रिटारमेंट दी दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल रेलवे में 13 लाख कर्मचारी हैं। रेलवे चाहता है कि अगले साल तक इसकी संख्या 10 लाख तक लाया जा सके। ऐसे में 3 लाख कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटकी हुई है।
हालांकि मीडिया में खबरे आने के बाद रेलवे ने इस पर अपनी सफाई दी है। रेलवे की तरफ से मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ये एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके जरिए कर्मचारियों के परफॉर्मेंस को आंका जाता है। रेलवे की तरफ से ट्वीट में बताया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी यही निर्देश जारी किया गया है। रेलवे ने बताया कि साल 2014 से 19 के बीच रेलवे ने विभिन्न श्रेणियों में 1,84,262 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। वहीं 2 लाख 83 हजार 637 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications