कोरोना संकट के बीच इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 30 नवंबर 2020 तक बढ़ी
कोरोना संकट के बीच इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 30 नवंबर 2020 तक बढ़ी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के बीच नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने लॉकडाउन और कोरोना के बीच इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को 30 नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सीमा को 31 जुलाई किया था, लेकिन अब इसे 30 नंवबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अगर आप रिवाइज्ड आयकर रिटर्न दाखिल करना चाहता है तो इसके लिए आखिरी तारीख अब 31 जुलाई 2020 कर दी गई है।
आयकर विभाग ने इसके साथ ही छोटे और मझौले करदाता जिनकी सेल्फ एसेसमेंट टैक्स की देनदारी 1 लाख रुपए से कम है उनके लिए टैक्स पेमेंट की तारीख को 30 नवंबर 2020 कर दीा गई है। वहीं 1 लाख से अधिक की देनदारी के लिए डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आयकर विभाग में टैक्स छूट के लिए 80 C, 80 D और 80 G के तहत किए गए निवेश की अंतिम तारीख को 31 जुलाई 2020 कर दिया गया है। सीबीडीटी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयकर अधिनियम, 1961 के तहत इन समयसीमाओं को बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि आयकर रिटर्न फॉर्म आम तौर पर अप्रैल के पहले हफ्ते में अधिसूचित किया जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications