बड़ी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम के नए रेट

नई दिल्ली। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा इस खबर को पढ़ लें। सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी बढ़ोतरी हुई और सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोने की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना सोमवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रु चढ़कर 35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बढ़ोतरी

सोमवार को सोना सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर भी सोना मजबूत हुआ। इससे पहले भी सोनो की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

चांदी की चमक हुई तेज

चांदी की चमक हुई तेज

सोने की साथ-साथ चांदी की चमक भी तेज हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों की खरीदारी से चांदी की कीमत 260 रुपए बढ़कर 41,960 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक स्तर पर सोना 1,425.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी सिक्कों की कीमत की बात करें तो चांदी का सिक्का का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 84,000 रुपये और बिकवाली भाव 85,000 रुपये पर स्थिर बना रहा।

 दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 8 ग्राम वजनी गिन्नी की कीमत 27,500 रुपए पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+