फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर,कंप्लीशन तक नहीं देना होगा पैसा
कंप्लीशन की स्टेज तक पहुंचे फ्लैट बॉयर्स को कंप्लीशन रिपोर्ट मिलने तक कोई पैसा नहीं देना होगा।
नोएडा। अगर आपने नोएडा, ग्रेटर नोएडा या फिर गाजियाबाद में फ्लैट खरीदने के लिए पैसा लगाया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में फ्लैट बॉयर्स की समस्या को सुलझाने के लिए 3 मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी फ्लैट बॉयर्स की समस्याओं को सुलझाएगी।

यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना और सुरेश राणा ने पिछले 2 दिनों में 500 से अधिक बॉयर्स की समस्या सुनी। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें आम्रपाली और जेपी इंफ्राटेक को लेकर थी। लोगों की शिकायतें वक्त पर फ्लैट नहीं मिल पाने को लेकर थी। मंत्रियों की कमेटी ने लोगों की समस्याओं को सुलझाते हुए हल निकाला कि कंप्लीशन की स्टेज तक पहुंचे फ्लैट बॉयर्स को कंप्लीशन रिपोर्ट मिलने तक कोई पैसा नहीं देना होगा।
इस कमेटी ने बताया कि आम्रपाली को 40000 फ़लैट देने थे, लेकिन वो वक्त पर उन फ्लैट्स को नहीं दे सका, जिसके बाद उन्होंने हल निकाला है कि इन फ्लैट खरीददार को कंप्लीशन रिपोर्ट मिलने तक कोई पैसा नहीं देना होगा। अब वो अपने फ्लैट की बकाया राशी रजिस्ट्री से पहले देंगे। वहीं इस घरों के हैंडओवर के लिए 2 साल का वक्त निर्धारित किया गया है।
वहीं जेपी इंफ्राटेक को लेकर आई शिकायतों के लिए मंत्रियों की समिति ने कहा कि बिल्डर को नवंबर से हर महीने 600 प्लैट हैंडओवर करने होंगे। जेपी से घर खरीदने वालों के लिए भी वहीं शर्त रखी गई जो आम्रपाली के लिए बनाई गई। यहां भी प्लैट बॉयर्स को रजिस्ट्री से पहले ही बाकी का बकाया पैसा देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications