जीएसटी कलेक्शन में बड़ा उछाल,सितम्बर 2024 में हुई 1.73 लाख करोड़ की वसूली
GST Collection Data: गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन टैक्स कलेक्शन से जुड़े आंकड़े सामने आ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये था, जो बीते वर्ष समान अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 6.5 फीसदी अधिक है
इसी प्रकार अगस्त 2024 में 1.74 लाख करोड़ जीएसटी संग्रहण रहा था। जीएसटी रिफंड्स जारी करने के बाद कुल संग्रहण सितंबर महीने में 4 प्रतिशत से बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा है।

प्रथम 6 महीने में हुआ 10.72 लाख करोड़ का कलेक्शन
वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम महीने अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था,जो कि सर्वकालिक उच्च है। किंतु इसके बाद कलेक्शन लगातार में गिरावट ही देखने को मिली है। मई 2024 में 1.73 लाख करोड़ रुपये, जून में 1.6 लाख करोड़ रुपये, जुलाई 2024 में 1.82 लाख करोड़ रुपये, अगस्त में 1.74 लाख करोड़ रुपये संग्रहण रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष के प्रथम छमाही में कुल जीएसटी कलेक्शन 10.72 लाख करोड़ रुपये था।
रिफंड में आया 31 प्रतिशत का उछाल
जीएसटी कलेक्शन डेटा के अनुसार सितंबर महीने में कुल सीजीएसटी कलेक्शन 31,422 करोड़ रुपये, एसजीएसटी कलेक्शन 39,283 करोड़ रुपये, आईजीएसटी वसूली 46,087 करोड़ रुपये और सेस से 11,059 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं
इसका अर्थ है कि ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1,27,850 करोड़ रुपये रहा है, जो गत वर्ष की भांति समान अवधि में 1,20,686 करोड़ रुपये रहा था। वहीं ग्रॉस इंपोर्ट रेवेन्यू 45,390 करोड़ रुपये था।
सितंबर महीने में कुल 20,458 करोड़ रुपये का रिफंड जारी हुआ है ,जो गुजरे साल 15,614 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया था।
मणिपुर के GST रेवेन्यू में 33 प्रतिशत की गिरावट
राज्यों को होने वाले जीएसटी रेवेन्यू का विश्लेषण किया जाए,तो हरियाणा के रेवेन्यू में 24 प्रतिशत, दिल्ली के 20 प्रतिशत, महाराष्ट्र के रेवेन्यू में 5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। तमिलनाडु के रेवेन्यू में भी 5 प्रतिशत और कर्नाटक में 8 % बढ़ा है. उत्तर प्रदेश के रेवेन्यू में 3 % की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के जीसटी रेवेन्यू में 33 प्रतिशत की गिरावट सितंबर में नजर आई है।
ये भी पढ़ें KRN Heat Exchanger IPO पर निवेशकों ने खूब लगाया पैसा, यहां चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस












Click it and Unblock the Notifications