KRN Heat Exchanger IPO पर निवेशकों ने खूब लगाया पैसा, यहां चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस
KRN Heat Exchanger IPO Allotment: इस पूरे सप्ताह केआरएन हिट एक्सचेंजर एंड रिफ्रेजरेशन लिमिटेड आईपीओ की जबर्दस्त चर्चा रही है। यह बाजार में सुपरहिट रहा है।हीट एक्सचेंजर का IPO पर निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। 25 से 27 सितंबर के बीच ओपन हुए इस IPO को 214 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। यानी जितने शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए थे, उससे 214 गुना अधिक लोग शेयर खरीदना चाहते थे।
जिसने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था, वह आज इसका आवंटन यानी एलॉटमेंट स्टेटस कंपनी के रजिस्ट्रार 'बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' की वेबसाइट और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर जांच सकते हैं। दरअसल आज यानी 30 सितंबर को पता चल जायेगा कि किस किस निवेशक को कंपनी के शेयर्स मिले हैं।

जिन लोगों को शेयर नहीं मिले हैं, उनको उनका रिफंड 1 अक्टूबर को मिल जाएगा। आगामी अक्टूबर से कंपनी का शेयर स्टॉक मार्केट में 3 कारोबार करेगा।
ग्रे मार्केट में इस शेयर की कीमत पूर्व से ही बहुत अधिक चल रही है। कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक 275 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जबकि अपर प्राइस बैंड 220 रुपये के हिसाब से कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग 495 रुपये के कीमत पर होने की उम्मीद है। अगर ऐसा वाकई में होता है, तो इनवेस्टर्स को 125 प्रतिशत से ज्यादा का लाभ होगा। ओवरऑल देखें तो आपका पैसा दोगुना हो सकता है।
जिन निवेशकों ने IPO के लिए अप्लाई किया था, वह कंपनी के रजिस्ट्रार की वेबसाइट 'बिगशेयर' और बीएसई पर भी अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं। KRN Heat Exchanger IPO का आवंटन जांचने के लिए सबसे पहले इस लिंक https://www.bigshareonline.com/ipo_Allotment.html पर जाकर सर्वर को चुनना होगा,फिर, Company Selection पर जाकर और 'केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड' को सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद Application No/CAF No, या Beneficiary ID या PAN कार्ड नंबर भरना होगा। इन प्रकार Search देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें मेरी मदद कीजिये, सुनसान सड़क पर अकेली हूं, सादे कपड़ों में महिला ACP ने मांगी मदद












Click it and Unblock the Notifications