सोने की कीमत में बड़ी उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों तक सोने की कीमत में गिरावट के बाद बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी उछाल आई। बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार और मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोना हुआ महंगा
वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए चमका। सोने में हुई इस बढ़ोतरी के बाद सोना 34380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी 150 रुपए बढ़कर 38650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली में सोने का भाव
वैश्विक स्तर की बात करें तो बुधवार को सोना 0.47 प्रतिशत चढ़कर 1424.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.10 प्रतिशत ऊपर उठ कर 15.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए पर टिकी रही।

चांदी की कीमतों में सुधार
चांदी की कीमतों का हाल देखें तो चांदी हाजिर 150 रुपए उठकर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 355 रुपए बढ़कर 37350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंत गय़ा। चांदी के सिक्के लिवाली 80000 रुपए और बिकवाली 81000 रुपए पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications