BIG NEWS: सोने की कीमत में बहुत बड़ी बढ़ोतरी,ज्वैलरी खरीदने से पहले जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

BIG NEWS: सोने की कीमत में बहुत बड़ी बढ़ोतरी,ज्वैलरी खरीदने से पहले जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में तेजी का रुख है। जानकारों के मुताबिक अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही सोना 40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा। सोने की कीमत में गुरुवार को बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को सोना 930 रुपए महंगा हो गया। मजबूत वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 930 रुपए उछलकर 35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

गुरुवार को सोना 930 रुपए महंगा हो गया। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के बाद सोना 35800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 300 रु पए बढ़कर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 930 रुपए मजबूत होकर 35,800 रुपए पर पहुंच गई , जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए बढ़कर 27,400 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई।

 क्यों महंगा हो रहा है सोना

क्यों महंगा हो रहा है सोना

बाजार जानकारों के मुताबिक नीतिगत ब्याज दर में कटौती के संकेतों से निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ती मांग की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विस बाजार की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 1,420.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी बढ़कर 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 चांदी की चमक भी हुई तेज

चांदी की चमक भी हुई तेज

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी हाजिर 300 रुपए बढ़कर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी के सिक्का लिवाल और बिकवाल की कीमतों को देखें तो ये क्रमश: 81,000 रुपए और 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। कॉमैक्स पर सोना 1425 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चल रहा है। सोने के दाम में हो रही तेजी के रफ्तार को देखते हुए अधिकांश जानकार यहीं मानते हैं कि जल्द ही सोना 40,000 रुपए के पार पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+