Gold Investment Tips: ऐतिहासिक गिरावट के बाद क्या अब भी सोने में निवेश सबसे सुरक्षित है?
Gold Investment Tips: ऐतिहासिक गिरावट के बाद क्या अब भी सोने में निवेश सबसे सुरक्षित है?
नई दिल्ली। सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद गिरावट की ओर बढ़ रही है। सोना जहां 57 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गया था तो वहीं पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज होने के बाद बाजार बंद होने तक मामूली सुधार हुआ और सोने की कीमत 52701 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कोरोना काल में लगातार तेजी दिखाने के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। बीते दो दिनों में ही सोना 4500 रुपए से अधिक सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी में 10 हजार तक की गिरावट आई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस गिरावट के बावजूद सोने में निवेश सुरक्षित है? क्या आपको सोने-चांदी में निवेश करना चाहिए?
Recommended Video

सोने की कीमत में 2.5 फीसदी की गिरावट
सोने की कीमत में आज गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के कीमतों में गिरावट जारी है। हाजिर सोना की कीमतों में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई ।वहीं चांदी की कीमत में भी 3.3 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई है। बाजार जानकारों का माने को अगले कुछ दिनों तक सोने में गिरावट जारी रह सकती है।

क्यों आई सोने में गिरावट
जानकारों की माने तो रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की घोषणा करने से निवेशकों में उत्साह लौट आया है। अब निवेशक सोने से पैसा निकालकर फिर से शेयर बाजार में लगा रहे हैं। जिसके कारण सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम हो रहा है और सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। इतना ही नहीं डॉलर सूचकांक में मजबूती लौटी है। इसके साथ ही अमेरिका सहित भारत में एक और आर्थिक पैकेज की चर्चा जोरों पर है, जिसका असर भी सोने की कीमत पर पर और सोने-चांदी पर दबाव की स्थिति बनी हुई है।

निवेश के लिए जानें ये बातें
बाजार जानकार शॉर्ट टर्म के लिए निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचने की सलाह दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सोने में लगातार तेजी के बाद अब बिकवाली देखने को मिल सकती है। एक बार फिर से सोने का भाव वापस 50000 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे जा सकता है। इतना ही नहीं चांदी की कीमत भी 60 हजार से नीचे पहुंच सकती है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने से अभी रुकना चाहिए। हालांकि अगर आप लंबे रिटर्न के लिए इंतजार कर सकते हैं तो इस मौके का लाभ भी उठा सकते हैं। जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो साल में सोना 70 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संकट खत्म होने के बाद भी आर्थिक संकट तुरंत खत्म होने वाला नहीं है। ऐसे में जब अर्थव्यवस्था में अस्थिरता होगी तो सोने की मांग बढ़ेगी और कीमत में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications