भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें

भीम ऐप को पीएम नरेंद्र मोदी ने कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया है और यह लोगों को खूब पंसद भी आ रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर अन्य फ्री ऐप के मुकाबले यह टॉप पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भीम ऐप (भारत इंटरफेस फॉर मनी- BHIM) लॉन्च करने के बाद उसे लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिलना शुरू हो गई है। फ्री एंड्रॉयड ऐप्स की तुलना में इस ऐप को भारत में पिछले कुछ दिनों में सबसे अधिक डाउनलोड किया गया है। पीएम मोदी ने इस ऐप को शुक्रवार को लॉन्च किया था। इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है। मौजूदा समय में भीम ऐप सिर्फ एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जानिए भीम ऐप के बारे में कुछ खास बातें।

bhim भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें
ये भी पढ़ें- BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान, 144 रुपए में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल

1- भीम ऐप को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, जिसके पास एक स्मार्टफोन और बैंक अकाउंट हो। एक शर्त यह भी है कि ग्राहक का फोन नंबर उसके बैंक से लिंक हो। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप पैसे भेज सकते हैं और किसी दूसरे अकाउंट से ले भी सकते हैं।

भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें......

2- भीम ऐप को डाउनलोड करना फ्री है और गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त मिलने वाले ऐप्स की लिस्ट में भीम ऐप सबसे ऊपर है।
3- गूगल प्ले पर इस ऐप को लेकर करीब 85,000 रिव्यू आए हैं। दो तिहाई से अधिक 5 स्टार रेटिंग मिली है।
भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें.....

4- यह ऐप सिर्फ आपके फोन नंबर से ही ऑपरेट हो जाता है। इसमें रजिस्टर कराने, पैसे भेजने या फिर पैसे मंगाने के लिए किसी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती है, सिर्फ मोबाइल नंबर (जो बैंक में रजिस्टर हो) से ही यह सारे काम हो सकते हैं।
भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें.....

5- ऐप के जरिए आप किसी दुकानदार को भी पैसे भेज सकते हैं। आपको बस ऐप में सेंड मनी सेलेक्ट करना होगा और दुकानदार का नंबर डालना होगा। जैसे ही आप पैसे भेजेंगे तो आपके खाते से पैसे कट जाएंगे और दुकानदार के खाते में पैसे चले जाएंगे।
6- ऐप के जरिए क्यूआर कोड भी स्कैन किया जा सकता है। कोई भी दुकानदार भीम ऐप के जरिए बड़ी ही आसानी से क्यूआर कोड जनरेट कर सकता है।
भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें...

7- इतना ही नहीं, बिना स्मार्टफोन और बिना इंटरनेट के भी आप पैसे भेज सकते हैं या भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको *99# डायल करना होगा और फिर जो मेन्यू आएगा, जिसमें से आप चुन सकेंगे कि आपको पैसे भेजने हैं या बैलेंस चेक करना है या फिर कुछ और करना है।
भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें..

8- पहली बार ऐप को स्टार्ट करने के लिए आपको ओटीपी के जरिए अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा। कुछ यूजर्स ने ओटीपी नाम मिलने की बात भी कही है। हालांकि, अधिकतर लोगों को ऐप को चलाने में कोई दिक्कत नहीं हुई है।
भीम ऐप गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोडिंग लिस्ट में पहुंचा टॉप पर, पढ़िए इसकी 9 खास बातें.
9- भीम ऐप के जरिए 10,000 रुपए एक बार में और 20,000 रुपए एक दिन में भेजे जा सकते हैं। इसके बड़ी किसी ट्रांजैक्शन के लिए आपको क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा।
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+