Airtel ने लॉन्च किया 149 रुपये का नया प्लान, Reliance Jio को सीधी टक्कर

नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में इन दिनों एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच एक दूसरे से सस्ता टैरिफ प्लान लॉन्च करने जबरदस्त होड़ मची हुई है। इसी क्रम में रविवार को एयरटेल ने अपने 149 रुपये के प्लान में बड़ा बदलाव किया है। अब एयरटेल के इस प्लान में अब यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

एयरटेल 149 रुपये का प्लान

एयरटेल 149 रुपये का प्लान

टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा के साथ 28 दिनों में 28 GB डाटा दे रहा है। इसके अलावा यूजर्स को देश भर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

पूरे भारत में नहीं लागू है ये प्लान

पूरे भारत में नहीं लागू है ये प्लान

हालांकि एयरटेल ने यह प्लान पूरे भारत में नहीं लॉन्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी ये प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में ही लॉन्च हुआ है। इससे पहले एयरटेल के 149 रुपये में यूजर्स को 28 दिनों में सिर्फ 1GB डेटा यूज करने के लिए मिलता था। लेकिन अब इन सर्किल में 149 रुपये में ही 28GB डाटा मिलेगा।

रिलायंस जियो को सीधी टक्कर

रिलायंस जियो को सीधी टक्कर

बता दें कि एयरटेल ने इस प्लान को रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्लान के मुकाबले में उतारा है। रिलायंस जियो ने नए साल की शुरूआत के साथ 149 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों तक 28GB डाटा के साथ सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+