सावधान! अगर करते हैं रिलायंस जियो का इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें ये खबर

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए ये खबर सावधान रहने की जरुरत है। इस मैसेज में आपको जियो की तरफ से डेली डाउनलोड लिमिट बढ़ाने को लेकर संदेश दिया जा रहा है।

नई दिल्ली। क्या आप रिलायंस जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां तो आपको सावधान होने की जरुर है। दरअसल इन दिनों रिलायंस जियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक संदेश खूब वायरल हो रहा है। आपको इस संदेश से बचने की जरुरत है। इस मैसेज में आपको जियो की तरफ से डेली डाउनलोड लिमिट बढ़ाने को लेकर संदेश दिया जा रहा है। अगर आप इसकी लालच में फंस गए तो आपकी सुरक्षा में सेंध लग सकता है। आइए जानें क्या हैं ये वायरल मैसेज और इससे कैसे बचें....

 रिलायंस जियो यूजर्स सावधान

रिलायंस जियो यूजर्स सावधान

इन दिनों वाट्सएप और फेसबुक पर रिलायंस जियो के डेली डाउनलोड को लेकर एक संदेश खूब वायरल हो रहा है। इस संदेश में डेली डाउनलोड लिमिट को बढ़ाने की बात कही जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि ये एक फेक मैसेज है। ये आपकी साइबर सुरक्षा में सेंध लगा सकता है।

 ऐसे संदेश से रहें सावधान

ऐसे संदेश से रहें सावधान


इस संदेश में जियो यूजर्स को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस लिंक को क्लिक करने से आपकी डेली डाउनलोड लिमिट 1 जीबी से बढ़कर 10 जीबी हो जाएगी।

 फोन और ईमेल नंबर भूल से भी न दें

फोन और ईमेल नंबर भूल से भी न दें

वायरल हो रहे संदेश में लोगों से उनका फोन नबंर और ईमेल नंबर मांगा जा रहा है। फॉर्म में लोगों को उनका फोन नंबर, ईमेल अड्रेस और कुछ अन्य जानकारियां भरने को कहा गया है। उस फॉर्म को 10 लोगों को भेजने को कहा जाता है। इस फॉर्म के आखिरी में Go4G is not affiliated with Reliance or Jio in any way यानी Go4G का रिलायंस या Jio से कोई नाता नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि इस फर्जी संदेश में आप बिल्कुल न पड़े।

 लिंक पर भूल से भी न करें क्लिक

लिंक पर भूल से भी न करें क्लिक


आपको बता दें कि भूल से भी आप इस लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये साइबर क्राइम के जरिए आपकी डाटा खतरे में पड़ सकता है। आपकी जानकारी हैक की जा सकती है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 31 मार्च 2017 तक के लिए लोगों को डाटा फ्री दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+