Bed Bath & Beyond के सीएफओ की मौत, न्यूयॉर्क के Jenga टावर की 18वीं मंजिल से कूदे !
दुनिया की शीर्ष कंपनी Bed Bath & Beyond के चीफ फाइनांस ऑफिसर (CFO) की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक न्यूयॉर्क के Jenga टावर की 18वीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। Bed Bath and Beyond cfo demise New York Jenga
न्यूयॉर्क, 04 सितंबर : दुनिया की शीर्ष कंपनी बेड बाथ एंड बियॉन्ड (Bed Bath & Beyond) के चीफ फाइनांस ऑफिसर (सीएफओ) की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CFO की मौत से पहले कंपनी ने 150 स्टोर बंद करने की बात कही थी। कंपनी ने नौकरियों में कटौती करने और अपनी व्यापारिक रणनीति को बदलने का भी ऐलान किया था।

सुसाइड की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में बेड बाथ एंड बियॉन्ड स्टोर है। इस कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नल शुक्रवार दोपहर न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत ट्रिबेका की 18 वीं मंजिल से गिर गए। इस बिल्डिंग को "जेंगा" टावर के रूप में भी जाना जाता है। खबरों में सुसाइड की आशंका भी जताई जा रही है।
प्रॉक्टर एंड गैंबल में भी 20 साल
गुस्तावो अर्नल की मौत से जुड़ी द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने कहा, 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नाल ने शुक्रवार को मैनहट्टन में जेंगा टावर की 18 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। खबरों के मुताबिक घरेलू सामान की रिटेलर- बेड, बाथ एंड बियॉन्ड वित्तीय संकट से जूझ रही है। अर्नाल इस कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (executive vice president) भी हैं। 2020 में अर्नाल अमेरिकी कंपनी- बेड बाथ एंड बियॉन्ड से जुड़े। इससे पहले अर्नाल सौंदर्य प्रसाधन की दिग्गज कंपनी एवन के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। विदेश में अग्रणी प्रॉक्टर एंड गैंबल में भी 20 साल तक काम कर चुके थे।
शेयर बेचने की खबरें
मार्केटबीट डॉट कॉम का हवाला देते हुए Bed Bath & Beyond के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गत 16 अगस्त को अर्नाल ने कंपनी के स्टॉक में 42,513 शेयर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से थोड़ी अधिक कीमत में बेच डाले।
अर्नाल की कमाई
मीडिया रिपोर्ट में इनसाइडर ट्रेड्स डॉट कॉम के हवाले से कहा, 2021 में अर्नाल ने बेड बाथ एंड बियॉन्ड के माध्यम से 2.9 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक की कमाई की। इसमें वेतन के रूप में 7,75,000 अमरीकी डालर और बाकी स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल हैं।
Bed Bath & Beyond में भूचाल
कंपनी पुनर्गठन की घोषणा के बाद Bed Bath & Beyond के कारोबार में भूचाल आ गया था। शेयर प्राइस में लगभग एक चौथाई गिरावट आई। कंपनी के फैसले में स्टोर बंद करना और कर्मचारियों की छंटनी जैसी चीजें शामिल रही जिसके कारण इसकी आलोचना हुई।
कंपनी में अरबपति रयान कोहेन की भूमिका
बता दें कि अगस्त में उद्योगपति रयान कोहेन ने बेड बाथ एंड बियॉन्ड के शेयर बेच डाले थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बेड बाथ में 10 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। उन्होंने बड़े बदलाव करने का वचन देने के बाद बेड बाथ एंड बियॉन्ड में अपने शेयर बेचे थे। अरबपति रयान कोहेन ऑनलाइन पेट-प्रोडक्ट्स रिटेलर चेवी इंक (Chewy Inc) के सह-संस्थापक और शेयरधारक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications