Bank Holidays: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें तारीखें और कब खुलेंगे?
Bank Holidays: बैंक कर्मिंयों के लिए खुशखबरी है। लगातार तीन दिनों के लिए कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्य कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार, 26 अगस्त को बैंक अवकाश मनाएंगे। वहीं, 24 अगस्त को सभी राज्यों में महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त बैंक अवकाश रविवार होने के कारण बैंक बंद हैं। RBI के नियमों के अनुसार, रविवार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों सहित महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में तीन दिन बैंक बंद?

इन राज्यों में लंबा वीकेंड
गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
इन राज्यों में लंबा वीकेंड नहीं
त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, नई दिल्ली, गोवा।
डिजिटल बैंकिंग
व्यक्ति अधिकांश बैंकों द्वारा दी जाने वाली डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जैसे इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग।












Click it and Unblock the Notifications