सस्ता हुआ होम, ऑटो लोन, HDFC और केनरा बैंक ने MCLR दर में की कटौती, कम होगी EMI
नई दिल्ली। HDFC Bank, Canara Bank cut MCLR rates. निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी( HDFC Bank) और केनरा बैंक( Canara Bank) ने अपने बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने कर्ज को सस्ता कर दिया है। दोनों ही बैंकों ने एमसीएलआर दर ( MCLR) में कटौती की है। केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में कटौती कर अपने कर्ज को सस्ता कर दिया है।
Recommended Video

सस्ता हुआ कर्ज
एचडीएफसी और केनरा बैंक ने MCLR में कटौती की है। ब्याज दर में कटौती से इस बैंक से होम लोन, ऑटो लोन आदि लेने वालों को राहत मिली है। बैंक द्वारा एमसीएलआर दर में की गई कटौती क बाद इन बैंकों से लोन लेना आपके लिए फायदे का सौदा है। इन दोनों बैंकों से आपको सस्ते दरों पर लोन मिल जाएंगे। वहीं जिन्होंने लोन ले रखा है उनपर ईएमआई का बोझ कुछ कम हो जाएगा।

केनरा बैंक ने ब्याज दर में की कटौती
केनरा बैंक ने MCLR में 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है। सोमवार को बैंक की ओर से जानकारी दी गई। वहीं बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी लोगों को दी है। बैंक ने कहा है कि ओवरनाइट और एक महीने के लिए एमसीएलआर दर को अब 0.1 फीसदी घटाकर इसे 6.7 प्रतिशत कर दिया है। इसक साथ ही 3 महीने के लिए एमसीएलआर को घटाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक 6 महीने के लिए MCLR दर को घटाकर 7.30 फीसदी कर दिया है तो वहीं 1 साल के लिए इसे 7.35 फीसदी कर दिया है।

HDFC बैंक ने भी MCLR दर में की कटौती
केनरा बैंक के अलावा HDFC बैंक ने भी ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने ओवरनाइट MCLR दर को 6.85 फीसदी कर दिया है। एचडीएफसी बैंक ने 1 महीने के लिए एमसीलआर दर को घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही 3 महीने के लिए एमसीएलआर दर 6.95 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने की अवधि के लिए 7.05 फीसदी कर दिया, जबकि 1 साल के लिए इसे 7.2 फीसदी कर दिया। वहीं 2 साल के लिए यह 7.3 फीसदी और 3 साल के टैन्योर के लिए यह 7.4 फीसदी कर दिया है। नई दरें 8 फरवरी से लागू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications