अप्रैल-जून के बीच सरकारी बैंकों में हुई 19964 करोड़ रु की धोखाधड़ी
अप्रैल-जून के बीच सरकारी बैंकों में हुई 19964 करोड़ रु की धोखाधड़ी, RTI से हुआ खुलासा
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) से सूचना के अधिकार( RTI) के जरिए मांगी गई जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अप्रैल से जून के बीच 19964 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई हैं। RTI कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ ने आरबीआई से ये जानकारी आरटीआई के जरिए मांगी, जिसके मुताबिक अप्रैल से जून के बीच पब्लिक सेक्टर के बैंकों में 19964 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस दौरान कुल 2,867 फ्रॉड के केस सामने आए।
Recommended Video

इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा फ्रॉड के मामले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ (State Bank of India) में हुए हैं । संख्या के हिसाब से धोखाधड़ी के मामलों में जहां SBI नंबर 1 पर रहा तो वहीं मूल्य के हिसाब से बैंक ऑफ इंडिया( Bank Of India) में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
RTI के जरिए मांगी गई जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में कुल 2867 मामले सामने आए है। सबसे ज्यादा केस 2050 मामले SBI में हुए, जिनकी राशि 2325.88 करोड़ रुपए की है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में 2842 करोड़ रु की धोखाध़ड़ी हुई। हालांकि संख्या के आधार पर देखें तो BOB में धोखाधड़ी के 60 केस सामने आए हैं।
वहीं केनरा बैंक( Canara Bank) में 3885.26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक में 1207.65 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। वहीं बैक ऑफ महाराष्ट्र( Bank of Maharashtra) में 1,140.37 करोड़ रुपए के फॉड सामने आए हैं। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 270.65 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India) में 655.84 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications