Bank Strike: 19 नवंबर को देशभर के बैंकों की हड़ताल, ATM सर्विस हो सकती है प्रभावित, निपटा लें जरूरी काम
Bank Strike on 19 November. नवंबर महीने में बैंकों से जुड़ा काम बचा है तो बैंक की शाखा जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। नवंबर में त्योहारों और दिवसों के कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ रही है। वहीं 19 नवंबर को बैंकों की हड़ताल भी होने जा रही है। 19 नवंबर यानी शनिवार को बैंकों की हड़ताल है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंकों की हड़ताल बुलाई है।

बैंकों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सर्विस प्रभावित रह सकती है। वहीं एटीएम सर्विस भी बाधित होने की संभावना है। हालांकि माना जा रहा है कि बैंकों की ओर से इस हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। हालांकि अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका है तो उसे 19 तारीख से पहले ही निपटा लें, जिससे आपके किसी बैंक संबंधी कार्य में बाधा न आए।












Click it and Unblock the Notifications