Budget के ऐलान के साथ 1 फरवरी से बदल जाएंगे इन बड़े नियम, इन बैंकों में है खाता तो ध्यान दें

Budget के ऐलान के साथ 1 फरवरी से बदल जाएंगे इन बड़े नियम, इन बैंकों में है खाता तो ध्यान दें

नई दिल्ली, 30 जनवरी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश केरंगी। मंगलवार 11 बजे संसद में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। इस बजट के साथ ही 1 फरवरी से कई बदलाव आपके आसपास हो जाएंगे। 1 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों के नियमों में बदलाव हो जाएगा। ऐसे में बैंक खाताधारकों के पास इसकी जानकारी होनी जरूरी है।

 बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर

बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर


1 फरवरी 2022 से बैंकिंग समेत कई नियम बदलने जा रहे हैं। इन नियमों का असर सीधे आपकी जेब पर होगी। 1 फरवरी से बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई बैंक और पीएनबी बैंक से ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव आएगा। इसके अलावा 1 फरवरी को मोदी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेगी। वहीं 1 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाएगा। वहीं बजट के ऐलान में टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है। वहीं कारोबारियों को उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए कई ऐलान करेगी। ऐसे में 1 फरवरी का दिन बेहद खास है।

 1 फरवरी के बदल जाएंगे ट्रांजैक्शन के नियम

1 फरवरी के बदल जाएंगे ट्रांजैक्शन के नियम


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ट्रांजैक्शन के नियम में बदलाव किया है। अब खाताधारकों को IMPS के जरिए पैसे भेजने के लिए अधिक चार्ज देना होगा। हालांकि ये बदलाव बैंक जाकर आईएमपीएस ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। यानी अगर आप बैंक जाकर 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक का IMPS फंड ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको ट्रांजैक्शन फीस के तौर पर अब 20 रुपए + प्लस GST चार्ज देना होगा।आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया था।

Recommended Video

    Union Budget 2022: Income tax, standard deduction, insurance में मिलेगा ये तोहफा? | वनइंडिया हिंदी
     चेक के नियम में बदलाव

    चेक के नियम में बदलाव

    1 फरवरी से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट का तरीका बदल जाएगा। 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियमों में बदलाल होने जा रहा है। बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम को लागू करने जा रहा है, जिसके मुताबिक खाताधारकों को चेक पेमेंट के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। 10 लाख रुपए से ऊपर के चेक जारी करने पर आपको चेक की डिटेल, यानी चेक धारक का नाम, चेक संख्या, चेक पेमेंट की तारीख, अमाउंट आदि की जानकारी बैंक को पहले देने होगी। आपके द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करने के बाद बैंक चेक क्लियर करेगा। अगर चेक पर दी गई जानकारी और चेक इश्यू करने वाले द्वारा दी गई जानकारी मैच नहीं करती तो बैंक उस चेक देगा।

    PNB बैंक खाताधारक ध्यान दें

    PNB बैंक खाताधारक ध्यान दें


    पंजाब नेशनल बैंक भी 1 फरवरी से अपने बैंकिंग नियम में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक अगर बैंक खाते में पैसे न होने के कारण आपकी किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपए का जुर्माना चुकाना होगा। अब तक ये जुर्माना 100 रुपए था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 250 रुपए कर दिया है।

     एलपीजी की कीमतों में बदलाव

    एलपीजी की कीमतों में बदलाव

    1 फरवरी को LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की घोषणा करती है। देखना होगा कि तेल कंपनियां 1 फरवरी को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+