Bank of Baroda के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से बदल जाएंगे चेक पेमेंट के नियम, बैंक ने दी ये जानकारी

Bank of Baroda के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से बदल जाएंगे चेक पेमेंट के नियम, बैंक ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली, मई 23। अगर आपका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौद में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। बैंक की ओर से ट्वीट कर अहम जनकारी खाताधारकों के साथ साझा की गई है, ताकि बैंक के ग्राहकों को आने वाले समय में परेशानी न हो। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 जून से बैंक के चेक पेमेंट के नियम में बदलाव होने जा रहा है।

 1 जून से बदल जाएंगे नियम

1 जून से बदल जाएंगे नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसके मुताबिक 1 जून 2021 से चेक पेमेंट के नियम में बदलाव हो जाएगा। पॉजिटिव पे कंफर्मेशन के जरिए दो लाख से अधिक के चेक पेमेंट पर ग्राहकों को रिकंफर्म करवाना होगा। 1 जून से चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अगले महीने की 1 तारीख से बैंक पॉजिटिव पे कंफर्मेशन को अनिवार्य बनाने जा रहा है। इस नए नियम से चेक पेमेंट और सुरक्षित हो जाएगा। चेक पेमेंट के दौरन होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बैंक ने इस व्यवस्था को अनिवार्य बनाने की पहल की है।

 बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम

बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा के ट्वीट के मुताबिक 1 जून से पॉजिटिव पे कंफर्मेंशन को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद से अगर आप 2 लाख से अधिक की रकम चेक के जरिए करते हैं तो बैंक की ओर से पेमेंट क्लियर करने से पहले आपसे दोबारा रिकंफर्मेशन ली जाएगी। ऐसा करने से चेक पेमेंट और अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इस प्रोसेस में चेक इंश्यू करने वाले व्यक्ति से बैंक कंफर्म करेगा कि उन्होंने ये चेक जारी किया है या नहीं। ग्राहक की सहमति के बाद ही ट्रांजैक्शन को पूरा किया जाएगा, वरना चेक कैंसिल हो जाएगा। वहीं आपको चेक इशू करने के बाद बैंक को चेक बेनिफिशरी की जानकारी देनी होगी, जिसमें रकम आदि का भी जिक्र होगा।

 दो बार कंफर्म करने के बाद ही होगा पेमेंट

दो बार कंफर्म करने के बाद ही होगा पेमेंट

बैंक के नए नियम के मुताबिक अगर खाताधारक दो लाख से अधिक का चेक इशू करने पर रिकंफर्मेशन अनिवार्य होगा, जबकि बैंक 50 हजार से अधिक का चेक इश्यू करने पर भी ग्राहकों से कंफर्मेंशन ल सकती है। वहीं ग्राहकों से अपील की गई है कि वो चेक इश्यू करन से साथ ही बैंक को पहले से जानकारी उपलब्ध करवाएं। वहीं बैंक की ओर से भी चेक को लेकर कंफर्मेशन किया जा सकता है। चेक इश्यू करने के बाद खाताधारक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ब्रांच में फोन कर या एसएमएस के जरिए चेक के बेनिफिशियरी का नाम, रकम, तरीख, चेक का नंबर आदि जानकारी बैंक को मुहैय करवा सकते हैं। इस प्रोसेस से चेक पेमेंट के दौरान होने वाले फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+