Bank Holidays in September 2021: सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां, बैंक जाने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Bank Holidays: सितंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां, बैंक जाने से पहले जरूर देखें लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holidays in September 2021. नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। सितंबर महीने के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की डिटेल भी बदल गई। आपको बता दें कि हर महीने बैंकों की छुट्टियों की पूरी डिटेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। आप पूरे साल बैंक की छुट्टियों की पूरी डिटेल वहां देख सकते हैं। बैंक की छुट्टियों की डिटेल देखकर ही आप अपने बैंक के कामों को निर्धारित करें। RBI द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक सितंबर 2021 में बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

 सितंबर में बैंक की छुट्टियां

सितंबर में बैंक की छुट्टियां

अगर सितंबर महीने में बैंक से जुड़ा आपका कोई काम है तो बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। कुछ जरूरी कामकाज के लिए अपनी बैंक की नजदीकी शाखा (Bank Branch) जाने से पहले सितंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in September 2021) की जानकारी होनी जरूरी हैं, वरना आपको बैंक जाकर वापस लौटना होगा। आपको बता दें कि RBI द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक सितंबर महीने में बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों में होगी।

Recommended Video

    Bank Holidays: September में 12 दिन बंद रहेंगे Bank, जानिए सारी डिटेल्स | वनइंडिया हिंदी
    कब-कब बंद रहेंगे बैंक

    कब-कब बंद रहेंगे बैंक

    RBI की बेवसाइट पर जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) के अनुसार सितंबर महीने में बैंक की छुट्टियों की शुरुआत 5 सितंबर 2021 से होगी। यह छुट्टी सभी राज्‍यों के अलग-अलग शहरों में होगी, यानी देशभर में एक ही दिन बैंक बंद नहीं रहेंग। हम आपको बता रहे हैं कि कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
    बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    • 5 सितंबर 2021 को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
    • 8 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेवा तिथि के कारण गुवाहाटी के बैंकों की छुट्टियां होगी।
    • 9 सितंबर 2021 को तीज हरितालिका के कारण गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे।
    • 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी और संवत्सरी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 11 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी होगी।
    • 12 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।
    • 17 सितंबर को कर्मा पूजा के कारण रांची के बैंक बंद रहेंगे।
    • 19 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
    • 20 सितंबर को गंगटोक के बैंकों में इंद्रजात्रा की छुट्टी रहेगी।
    • 21 सितंबर को कोची और तिरुवंतपुरम के बैंकों में श्री नारायण गुरू समाधी दिवस की छुट्टी होगी।
    • 25 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार हैं, जिनके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
    • जबकि 26 सितंबर को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
    जारी रहेगी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस

    जारी रहेगी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस

    भले ही देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी हो, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज , एटीएम सर्विसेज, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि जारी रहेगी। बैंक बंद होने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगस्त 2021 में बैंकों की 15 दिन की छुट्टियां थी। अब सितंबर में बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

    Axis Bank Alert: खाताधारक ध्यान दें! 1 सितंबर से बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+