Bank Holidays: नवरात्र की शुरुआत, 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays: नवरात्र की शुरुआत, 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Bank Holiday in October 2021. नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। देशभर में पूरे उत्साह के साथ त्योहारों की शुरुआत हो गई है। वहीं त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियां भी शुरु हो गई है। अगर बात करें अक्टूबर के बाकी बचे दिनों की तो बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। छुट्टियों की लिस्ट हर राज्य के मुताबिक जारी किए गए हैं। छुट्टियां सरकारी छुट्टियों और राज्यों के त्योहारों के आधार पर तय कि जाते हैं।

17 दिन बैंक बंद
आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। छुट्टी की लिस्ट देखें तो देशभर के बैंक राज्यों और शहरों के आधार पर छुट्टियों की लिस्ट जारी की हैष आरबीआई दवनारा जारी लिस्ट के मुताबिक आज से देशभर में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में होगी। ऐस में बैंक जाने से पहले आप जरूर बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें।

बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर तो महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं मणिपुर में भी बैंकों की छुट्टी होगी।
- 9 अक्टूबर को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 10 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
- 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की महासप्तमी के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक जाने से पहले देख लें लिस्ट
वहीं 13 अक्टूबर को महाअष्टमी के कारण अगरतला, कोलकाता, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, पटना और रांची के बैंकों की छुट्टी होगी।14 अक्टूबर को महानवमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता, गैंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।15 अक्टूबर को दशहरा के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।16 अक्टूबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।17 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी और 18 अक्टूबर को बिहू के कारण असम क बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों में लंबी छुट्टियां
19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती के कारण अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला क बैंक बंद रहेंगे। इसक अलावा 23, 26 और 31 अक्टूबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के अक्टूबर की शुरुआत, 1736.50 रुपए पहुंचे एलपीजी सिडेंलर के दाम












Click it and Unblock the Notifications