Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद हैं? क्या सोमवार को खुलेंगे? लोग क्यों हैं कन्फ्यूज?
Bank Holiday today: आज महाअष्टमी है, जिसकी वजह से लोगों को कन्फ्यूजन पैदा हो गया है कि आज बैंक खुले हैं या बंद, आम तौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर देशभर के बैंक शनिवार को सभी तरह के कामों के लिए खुले रहते हैं। लेकिन आज नवरात्रि का बड़ा दिन होने के कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आज वो बैंक जाएं या नहीं।
तो चलिए आपको बता देते हैं कि आज कुछ अपवादों को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक खुले हैं और यथावत काम कर रहे हैं।

निजी और सार्वजनिक बैंकिंग संस्थान दोनों ही आज खले हैं। केवल हैदराबाद-तेलंगाना में बैंक आज बंद हैं लेकिन यहां पर अवकाश बाबू जगजीवन राम जंयती के अवसर पर है, ये स्टेट लोकल 'हॉलीडे' है।
इस महीने बैंकों मे छुट्टी की भरमार (Bank Holiday )
मालूम हो कि इस महीने बैंकों मे छुट्टी की भरमार है। आधे महीने बैंक बंद ही रहेंगे। RBI की वेबसाइट या बैंकों को भेजी गई सूचनाओं के माध्यम से छुट्टियों की जानकारी आप पता कर सकते हैं।
एक नजर अप्रैल के बैंक हॉलीडे की लिस्ट पर (Bank Holiday)
- 5 अप्रैल (शनिवार) - जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद)
- 6 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 10 अप्रैल (गुरुवार) - महावीर जयंती
- 12 अप्रैल (शनिवार) - दूसरा शनिवार
- 13 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 14 अप्रैल (सोमवार) - भीअंबेडकर जयंती
- 15 अप्रैल (मंगलवार) - बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे,
- बोहाग बिहू 16 अप्रैल (बुधवार) - बोहाग बिहू
- 18 अप्रैल (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे
- 20 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 21 अप्रैल (सोमवार) - गारिया पूजा (अगरतला)
- 26 अप्रैल (शनिवार) - चौथा शनिवार
- 27 अप्रैल (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
- 29 अप्रैल (मंगलवार) - भगवान परशुराम जयंती (शिमला)
- 30 अप्रैल (बुधवार) - बसवा जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु )
शनिवार को बैंकों का खुलने का समय क्या है? (Bank Holiday)
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया, आम तौर पर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम करते हैं।
- आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस, यस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे अन्य बैंक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे या दोपहर 3:30 बजे खुले रहते हैं।
- बैंक ऑफ बड़ौदा सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक या कुछ मामलों में शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
- केनरा बैंक आमतौर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications