Bank Holiday List: इस तारीख से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट
Bank Holiday List: इस तारीख से लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 8। अगर आपके पास भी बैंकों से जुड़ा कोई काम बचा हुआ है तो उसे अगले हफ्ते के लिए नहीं टाले, बल्कि उसे बिना देर किए कल तक में निपटा लें। ऐसा नहीं करने पर आपको अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल अगले हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। एक-दो नहीं बल्कि लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। जी हां 11 जुलाई से लगातार 6 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी होगी।

लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंकों की लगातार 6 दिनों की छुट्टी होने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक अगले 6 दिनों तक बैंकों की छुट्टी होगी। हालांकि ये छुट्टी पूरे देश के बैंकों पर लागू नहीं होगी, बल्कि राज्यों और शहरों के मुताबिक होगी। आपको बता दें कि जुलाई 2021 में बैंकों में कुल 15 छुट्टियां है, जिनमें से 9 छुट्टियां त्योहार की वजह से है तो वहीं 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते हैं।

कब -कब बंद रहेंगे बैंक
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाले तो अगले हफ्ते लगातार 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये देश के अलग-अलग हिस्सों में है। RBI द्वारा जारी की गई बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 11 जुलाई 2021 को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 जुलाई को कांग रथ यात्रा के चलते भुवनेश्वर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी होगी। जबकि 13 जुलाई को भानु जयंती के चलते गंगटोक के बंक बंद रहेंगे। वहीं 14 जुलाई को द्रुक्पा त्शेची के चलते गंगटोक के बैंकों में छुट्टी होगी। इसके अलावा 16 जुलाई को हरेला पूजा के कारण देहरादून के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 जुलाई को यू तिरोत सिंग डे के कारण अगरतला, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई में 15 दिन बैंक बंद
जुलाई में बैंकों की लंबी छुट्टियां है। कुल मिलाकर इस महीने में बैंकों की 15 दिनों की छुट्टी है। जिनमें से बचे दिनों में से 20 जुलाई को देशभर के बैंकों में ईद अल अधा की छुट्टी होगी। जबकि 21 जुलाई 2021 को बकरीद के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को आखिरी शनिवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे और 25 जुलाई को रविवार की छुट्टी होगी। वहीं महीने के आखिरी दिन 31 जुलाई को अगरतल्ला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
1.12 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मोदी सरकार ने की 5 बड़ी घोषणाएं












Click it and Unblock the Notifications